न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: मसूरी विंटरलाइन कार्निवाल-2026 की भव्य तैयारी शुरू, देश-विदेश के पर्यटकों को मिलेगा संस्कृति, विरासत और मनोरंजन का अनूठा संगम! BIG BREAKING:: उत्तराखंड में विकास को बड़ी रफ्तार! ₹758 करोड़ की दो बड़ी परियोजनाओं समेत पांच प्रस्तावों पर मुहर, कुंभ-2027 की सफाई व्यवस्था के लिए ₹25 करोड़ मंजूर BIG BREAKING:: उत्तराखंड के पांच जिलों में कल मौसम का ऑरेंज अलर्ट, गरज-चमक के साथ ओलावृष्टि और तेज हवाओं की चेतावनी BIG BREAKING:: बीएचईएल की सराहनीय पहल: रोशनाबाद के 450 बच्चों को बांटी निःशुल्क पोषण सामग्री, स्वस्थ जीवन का दिया संदेश BIG BREAKING:: चांद का इंतजार भी, जमानत का इंतजार भी! उर्मिला सनावर की कोर्ट में अगली तारीख 31 अक्टूबर, फिलहाल जेल से ही करना होगा इंतजार! BIG BREAKING:: हरिद्वार में 52वें अखिल भारतीय प्राच्यविद्या सम्मेलन का आगाज, राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन बोले—भारतीय ज्ञान परंपरा में छिपा है मानव कल्याण और सामाजिक सद्भाव का संदेश
Home » कार्यवाही » “हरिद्वार में मादक पदार्थ तस्करी के संगठित गिरोह पर पुलिस का बड़ा एक्शन, शिवा उर्फ लड्डू गैंग लीडर समेत दो आरोपी गिरफ्तार”

“हरिद्वार में मादक पदार्थ तस्करी के संगठित गिरोह पर पुलिस का बड़ा एक्शन, शिवा उर्फ लड्डू गैंग लीडर समेत दो आरोपी गिरफ्तार”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त आरोपितों के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही के एसएसपी के निर्देश पर कार्यवाही करते हुए श्यामपुर थाना पुलिस ने नगर क्षेत्र में संगठित गिरोह बनाकर मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त शिवा उर्फ लड्डू गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एक जनवरी को शिवा उर्फ लड्डू गैंग के तीन आरोपितों के खिलाफ गैंगस्टर अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया था।

आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमों का गठन किया गया। पुलिस टीमों ने आरोपितों के संभावित ठिकानों पर दबिश दी। पुलिस ने कार्यवाही करते हुए आरोपित शिवा उर्फ लड्डू पुत्र महेन्द्र, निवासी ग्राम कांगड़ी, थाना श्यामपुर, जनपद हरिद्वार (गैंग लीडर) को उसके निवास से हिरासत में लिया। जबकि दूसरे आरोपित मदन शर्मा निवासी हरिपुरकलां, थाना रायवाला, देहरादून को उसके निवास स्थान से हिरासत में लिया। इसके साथ ही गैंग के अन्य फरार सदस्य की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया है तथा सर्विलांस टीम को भी अलर्ट किया गया है। पुलिस ने विधिक कार्यवाही करते हुए दोनों का चालान कर दिया है

ALSO READ  “ऑपरेशन प्रहार का कड़ा प्रहार: रानीपुर में सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलकाने वालों पर पुलिस का शिकंजा, ढाबों और चौराहों पर छापेमारी कर 17 लोगों के काटे चालान, वसूले ₹4250—भविष्य के लिए दी सख्त चेतावनी”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

6 0 0 1 5 5
Users Today : 46
Users Yesterday : 1019
[democracy id="1"]

Our Visitor

6 0 0 1 5 5
Users Today : 46
Users Yesterday : 1019