न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: “किचन में वेज-नॉनवेज का खेल पड़ा भारी! खाद्य विभाग ने मारा छापा, सड़े प्याज-पनीर पर चला ‘एक्शन’, 13 नमूने जांच को रवाना” BIG BREAKING:: आईआईटी रुड़की का भव्य दीक्षांत समारोह शुरू, NSA अजीत डोभाल की मौजूदगी में 1277 विद्यार्थियों को मिली डिग्री BIG BREAKING:: धान खरीद को लेकर हरिद्वार में बड़ा प्लान तैयार! 48 क्रय केंद्र खुले, 8 और प्रस्तावित—किसानों को मिलेगा ₹2,441 तक MSP BIG BREAKING:: देर रात हरिद्वार में पुलिस का धुआंधार चेकिंग अभियान, सिटी से देहात तक मचा हड़कंप! BIG BREAKING:: पुराने तालाब को मिला नया जीवन, ₹8.64 करोड़ से सजा ‘जल सृष्टि पार्क’—धामी ने किया लोकार्पण, देहरादून में दिखेगी ‘नैनीताल जैसी फीलिंग’! BIG BREAKING:: श्यामपुर में स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी सौगात! शनिवार से शुरू होगी OPD, PHC को भविष्य में ट्रॉमा सेंटर बनाने की तैयारी
Home » शुभारंभ » “विकास की रफ्तार हुई तेज! पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने करोड़ों के विकास कार्यों का किया शुभारंभ, वार्ड-13 को मिली नई सौगात”

“विकास की रफ्तार हुई तेज! पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने करोड़ों के विकास कार्यों का किया शुभारंभ, वार्ड-13 को मिली नई सौगात”

(शहजाद अली हरिद्वार)रोशनाबाद। शिवालिक नगर। नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने नवोदय नगर वार्ड संख्या–13 स्थित शिवरतन सिटी में विभिन्न सड़कों एवं नालियों के निर्माण कार्यों का विधिवत शुभारंभ एवं लोकार्पण किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी, जनप्रतिनिधि एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि, “नगर का समग्र विकास हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रत्येक वार्ड में सड़क, नाली, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए नगर पालिका निरंतर कार्य कर रही है। विकास कार्य केवल निर्माण तक सीमित नहीं हैं, बल्कि नागरिकों के जीवन को सरल, सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने का माध्यम हैं।”

उन्होंने कहा कि, “नवोदय नगर वार्ड–13 में कराए जा रहे ये विकास कार्य क्षेत्र के विकास को नई गति प्रदान करेंगे। हमारा उद्देश्य नगर के प्रत्येक वार्ड में बिना किसी भेदभाव के गुणवत्तापूर्ण विकास कार्य कराना और प्रत्येक नागरिक तक बेहतर सुविधाएँ पहुँचाना है। जनता का विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है और उसी विश्वास के साथ हम सेवा एवं विकास के संकल्प को निरंतर आगे बढ़ा रहे हैं।”

राजीव शर्मा ने कहा कि, “नगर पालिका जनभागीदारी की भावना के साथ कार्य कर रही है। आने वाले समय में भी विकास की यह गति निरंतर जारी रहेगी तथा नगर के प्रत्येक क्षेत्र को आधुनिक, स्वच्छ और सुव्यवस्थित बनाने के लिए अनेक जनहितकारी योजनाओं को धरातल पर उतारा जाएगा।”

इस अवसर पर सभासद दीपक नौटियाल, मंडल अध्यक्ष कैलाश भंडारी, मुकेश रावत, प्रवीण चमोली, संदीप मैठाणी, देशराज पैन्यूली, जगजीवन, कृष्ण पाल, संजय कोटनाला, राजेश मिश्रा, मनवीर, दिनेश रावत, जगपाल रावत, राजू, प्रदीप फरस्वाण,अंशुल शर्मा, पंकज चौहान, भानु प्रताप सिंह, प्रदीप चंदेल, रामनिवास गुर्जर, आकाश पाल, नीरज प्रेमी, संचित डागर, नीतू चौधरी, बागेश्वरी, दीपा सिंह, सुनीता जैन, केशवी भट्ट, गौरव गुर्जर, देव विकायत भाटी, वेदांत चौहान, आर. पी. सिंह, जितेंद्र रॉय, रवि वर्मा, रविंद्र उनियाल, आदित्य मलिक, सुदांशु राय, विवेक विश्वकर्मा, विपिन, कमल, मीना, कविता सिंह, मीनाक्षी,प्रीति कोटनाला, ममता त्यागी, ममता भंडारी, गंगोत्री, दीपा देवी, लक्ष्मी बिष्ट, रेनू रावत, मंजू रावत, रचना चमोली, राजकिशोर गुप्ता, मोनिका मलिक, नीरू,पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

ALSO READ  “रोशनपुरी कॉलोनी में विकास की ऐतिहासिक शुरुआत: रानीपुर विधायक आदेश चौहान के कर-कमलों से सड़क एवं पुलिया निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ, क्षेत्रवासियों ने जताया आभार”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 6 3 0 6 7
Users Today : 416
Users Yesterday : 729
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 6 3 0 6 7
Users Today : 416
Users Yesterday : 729