न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING: लक्सर में एक्शन मोड में आपदा प्रबंधन! विनय रुहेला ने दिए सख्त निर्देश, ₹3.72 करोड़ से बनेगी महाराजपुर–गंगदासपुर सड़क BIG BREAKING: मुख्यमंत्री आवास घेराव से पहले गरजे मनोज धनगर, रानीपुर कांग्रेस ने कसी कमर; एकजुट होकर देहरादून कूच का ऐलान! BIG BREAKING: हरिद्वार पहुंचे त्रिवेंद्र रावत, शंकराचार्य से लिया आशीर्वाद—संतों के सान्निध्य में दिखा आध्यात्मिक रंग BIG BREAKING: कुंभ 2027 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, नगर आयुक्त नंदन कुमार ने विकास कार्यों का लिया जायजा BIG BREAKING: रुड़की की सियासत में बड़ा उलटफेर! कल देहरादून में कांग्रेस का दामन थाम सकते हैं पूर्व मेयर यशपाल राणा, समर्थकों के काफिले से होगा शक्ति प्रदर्शन! BIG BREAKING: शिक्षक दिवस पर बहादराबाद में सम्मान की गूंज, सेवानिवृत्त शिक्षकों समेत उत्कृष्ट शिक्षकों और विद्यालयों को मिला सम्मान
Home » निर्देश » मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिए सख्त निर्देश, भ्रष्टाचार और अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान तेज होगा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिए सख्त निर्देश, भ्रष्टाचार और अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान तेज होगा

(शहजाद अली हरिद्वार)देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास में उच्चाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने राज्य में सुशासन और पारदर्शिता को सुनिश्चित करने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि भ्रष्टाचार के विरुद्ध अभियान लगातार और प्रभावी ढंग से जारी रहना चाहिए। उन्होंने टोल फ्री नंबर 1064 का प्रचार-प्रसार व्यापक स्तर पर करने के निर्देश दिए, ताकि आम जनता भी भ्रष्टाचार की शिकायतें आसानी से दर्ज करा सके।

धर्मांतरण के मामलों को गंभीरता से लें

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को धर्मांतरण से संबंधित मामलों में की गई कार्रवाई की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी जिलों में सत्यापन अभियान नियमित रूप से चलना चाहिए। यदि किसी संदिग्ध गतिविधि या व्यक्ति की जानकारी मिलती है तो तुरंत और सख्त कार्रवाई की जाए

दस्तावेजों का सही सत्यापन अनिवार्य

उन्होंने आधार कार्ड और अन्य सरकारी दस्तावेज बनाते समय सही प्रकार से सत्यापन सुनिश्चित करने को कहा। मुख्यमंत्री ने चेतावनी दी कि गलत दस्तावेज जारी करने वालों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

अतिक्रमण हटाने का अभियान रुके नहीं

मुख्यमंत्री ने कहा कि अतिक्रमण के विरुद्ध चल रहे अभियान को लगातार जारी रखा जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जो भूमि अतिक्रमण से मुक्त कराई जा चुकी है, वहां दोबारा अतिक्रमण नहीं होना चाहिए। इसके साथ ही शत्रु संपत्तियों पर हुए अतिक्रमण का मूल्यांकन कर रिपोर्ट देने को कहा।

स्थानीय रोजगार और सांस्कृतिक पहचान को बढ़ावा
सरकारी भवनों के निर्माण में स्थानीय श्रमिकों को प्राथमिकता देने के निर्देश भी दिए गए। साथ ही, भवनों में राज्य की पारंपरिक पर्वतीय वास्तुशैली और सांस्कृतिक पहचान को भी सम्मिलित करने को कहा गया।

बॉर्डर क्षेत्रों में सुरक्षा सख्त

मुख्यमंत्री ने बॉर्डर क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाने और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के निर्देश दिए।

बैठक में प्रमुख सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम, एडीजीपी वी. मुरूगेशन, ए.पी. अंशुमान, सचिव विनोद कुमार सुमन और एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी मौजूद रहे।

ALSO READ  हरिद्वार को धार्मिक, आर्थिक और नवाचार का केंद्र बनाएं — राज्यपाल का कांवड़ यात्रा और अर्धकुंभ की तैयारियों पर विशेष जोर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 2 2 6 2
Users Today : 718
Users Yesterday : 1097
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 2 2 6 2
Users Today : 718
Users Yesterday : 1097