न्यूज़ फ्लैश
“तमकनाला आपदा पर CM धामी का एक्शन मोड, राहत-बचाव से कनेक्टिविटी तक हर मोर्चे पर पैनी नजर—अफसरों को ग्राउंड जीरो पर उतरने के निर्देश” “कांवड़ मेला सम्पन्न होते ही सफाई का महाअभियान! CDO ललित नारायण मिश्र के नेतृत्व में 12 से 18 अगस्त तक चमकेगा हरिद्वार” “मुख्यमंत्री धामी की जनसुनवाई में गूंजी जनता की आवाज, समस्याओं पर अफसरों को दिए फटाफट समाधान के सख्त निर्देश” “4.30 करोड़ कांवड़ियों की सुरक्षित घर वापसी! धामी ने थपथपाई प्रशासन की पीठ, संतों ने डीएम-एसएसपी को पहनाई सम्मान की पगड़ी” “फाइव स्टार होटलों में खाद्य सुरक्षा विभाग की धड़ाधड़ जांच, मसाले-दाल के सैंपल से मचा हड़कंप—मिलावट पर सरकार का सख्त वार!” “तीज उत्सव में गूंजा ‘सशक्त नारी–समृद्ध उत्तराखंड’ का संकल्प, CM धामी ने मातृशक्ति से किया सीधा संवाद, बोलीं महिलाएं—अब विकास की कमान हमारे हाथ!”
Home » संवाद » “बेरीनाग बाजार में दिखा मुख्यमंत्री धामी का आत्मीय अंदाज दान सिंह मेहरा की दुकान पर पहुंचकर खाई गर्मागर्म जलेबी स्थानीय लोगों से किया सीधा संवाद, सादगी ने जीता सबका दिल”

“बेरीनाग बाजार में दिखा मुख्यमंत्री धामी का आत्मीय अंदाज दान सिंह मेहरा की दुकान पर पहुंचकर खाई गर्मागर्म जलेबी स्थानीय लोगों से किया सीधा संवाद, सादगी ने जीता सबका दिल”

(शहजाद अली हरिद्वार)बेरीनाग। अपने जनपद भ्रमण कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज बेरीनाग बाजार में स्थानीय लोगों के बीच पहुंचकर आत्मीय संवाद स्थापित किया।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने बाजार से गुजरते हुए स्थानीय व्यापारी दान सिंह मेहरा की दुकान पर रुककर जलेबी का स्वाद लिया तथा वहां उपस्थित लोगों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना।

मुख्यमंत्री के अचानक स्थानीय बाजार में पहुंचने से आमजन एवं व्यापारियों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। मुख्यमंत्री ने स्थानीय दुकानदारों, महिलाओं, युवाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों से बातचीत करते हुए

उनकी समस्याओं एवं सुझावों को भी गंभीरता से सुना। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार आम जनता के हितों एवं विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है तथा जनता से सीधा संवाद सरकार की प्राथमिकता है।इस दौरान मुख्यमंत्री ने स्थानीय उत्पादों एवं पारंपरिक खानपान को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर भी बल दिया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की संस्कृति, स्थानीय व्यंजन एवं पारंपरिक बाजार हमारी पहचान हैं और इन्हें प्रोत्साहित करने के लिए सरकार लगातार प्रयासरत है।

मुख्यमंत्री के इस सहज एवं आत्मीय व्यवहार की स्थानीय लोगों ने सराहना की। बाजार में उपस्थित लोगों ने मुख्यमंत्री के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं तथा उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 3 1 4 1 0
Users Today : 381
Users Yesterday : 585
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 3 1 4 1 0
Users Today : 381
Users Yesterday : 585