न्यूज़ फ्लैश
“कांवड़ मेला 2026 की शानदार सफलता पर खाकी का जश्न, ‘बड़े खाने’ में सम्मानित हुई मेहनतकश फोर्स; मिला 3 दिन का पारितोषिक अवकाश” “कांवड़ के बाद कुंभ की रणभेरी! बारिश में भी मैदान में उतरीं मेलाधिकारी सोनिका, हर की पैड़ी से सूखी नदी तक तैयारियों का लिया जायजा” “तमकनाला आपदा पर CM धामी का एक्शन मोड, राहत-बचाव से कनेक्टिविटी तक हर मोर्चे पर पैनी नजर—अफसरों को ग्राउंड जीरो पर उतरने के निर्देश” “कांवड़ मेला सम्पन्न होते ही सफाई का महाअभियान! CDO ललित नारायण मिश्र के नेतृत्व में 12 से 18 अगस्त तक चमकेगा हरिद्वार” “मुख्यमंत्री धामी की जनसुनवाई में गूंजी जनता की आवाज, समस्याओं पर अफसरों को दिए फटाफट समाधान के सख्त निर्देश” “4.30 करोड़ कांवड़ियों की सुरक्षित घर वापसी! धामी ने थपथपाई प्रशासन की पीठ, संतों ने डीएम-एसएसपी को पहनाई सम्मान की पगड़ी”
Home » गुमराह » “चम्पावत कांड पर सियासत गरम: कांग्रेस जनता को कर रही गुमराह, भाजपा की छवि खराब करने की रची जा रही साजिश — विकास तिवारी”

“चम्पावत कांड पर सियासत गरम: कांग्रेस जनता को कर रही गुमराह, भाजपा की छवि खराब करने की रची जा रही साजिश — विकास तिवारी”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। भाजपा के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी विकास तिवारी ने प्रेस को जारी बयान में कहा कि लगातार जनता द्वारा नकारे जाने के बाद राजनैतिक हताशा में कांग्रेस पार्टी साजिशें रचने में जुटी हुई है।

कल चम्पावत की घटना इसका शर्मनाक जीता जगता प्रमाण है।

पुलिस की शुरुआती जांच के बाद शीशे की तरह साफ हो गया है कि कैसे भाजपा कार्यकर्ता को एक झूठे और फर्जी घिनौने प्रकरण में फंसाने का प्रयास किया गया।

उसपर सबसे अधिक दुर्भाग्यपूर्ण और षड्यंत्रकारी रवैया रहा कांग्रेस पार्टी और विशेषकर उनके प्रदेश अध्यक्ष का।

बिना किसी जांच और ठोस तथ्यों के उन्होंने कार्यकर्ता और पार्टी को बदनाम करने में जुट गए।उनके निर्देश पर तत्काल जगह जगह प्रदर्शन कराए गए और झूठा और बेबुनियाद नेरीटिव फैलाया गया

मकसद एकमात्र किसी भी तरह भाजपा संगठन और मुख्यमंत्री के निर्वाचन क्षेत्र की छवि खराब की जाए।और ऐसा नहीं है कि कांग्रेस या उनके नेताओं द्वारा इस तरह का नकारात्मक और षड्यंत्रकारी प्रयास पहली बार किया गया हो।

तिवारी ने कहा कि वर्तमान वर्ष के 4 महीने में यह तीसरी बड़ी घटना है इसमें कांग्रेस द्वारा भाजपा संगठन और सरकार की सभी खराब करने की कोशिश की गई।

हमे यह संयोग नहीं प्रयोग लगता है कांग्रेस पार्टी का भाजपा संगठन और सरकार की छवि खराब करने का।

जनवरी माह में कांग्रेस वरिष्ठ नेता तिलक राज बेहड के बेटे द्वारा स्वयं पर हमला करवाया गया था। लेकिन उसमें भी स्वयं बेहड और कांग्रेस द्वारा भाजपा सरकार पर आरोप लगाकर मुद्दा बनाने का प्रयास किया गया।

हाल में ही विधायक अरविंद पांडे के नकली वायरल पत्र को आधार बनाकर स्वयं कांग्रेस अध्यक्ष ने झूठ बोलकर पत्रकार वार्ता तक की। जिसे खुद पांडेय द्वारा नकारा गया, फिर भी कांग्रेस के नेता अभी भी सोशल मीडिया आदि माध्यमों से झूठ परोसने से बाज नहीं आ रहे हैं।

इससे पूर्व भी अनेकों बार, पावन धामों की छवि, अपराध की फर्जी संस्था रिपोर्टों पर राज्य की शांत छवि और विकास के गलत आंकड़े प्रस्तुत कर समूचे उत्तराखंड की छवि खराब करने का प्रयास कांग्रेस पार्टी ने किया है।

जनता सब देख रही है, और वह और भाजपा इसका जवाब राजनैतिक तरीके से आगामी विधानसभा चुनावों में कांग्रेस का सूपड़ा साफ कर के देगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 3 1 4 3 6
Users Today : 407
Users Yesterday : 585
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 3 1 4 3 6
Users Today : 407
Users Yesterday : 585