(शहजाद अली हरिद्वार)रुड़की। भारतीय जनता पार्टी जिला रुड़की के जिला कार्यालय में आज भाजपा की संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में भाजपा की प्रदेश सह प्रभारी एवं सांसद बांसुरी स्वराज ने मुख्य रूप से उपस्थित होकर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश सह प्रभारी एवं सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा कि संगठन भाजपा की सबसे बड़ी शक्ति है। पार्टी की विचारधारा, केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा संगठन के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने में कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने संगठनात्मक गतिविधियों को प्रभावी बनाने, आपसी समन्वय के साथ कार्य करने और जनता के बीच निरंतर संपर्क बनाए रखने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की सक्रियता और समर्पण से संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाया जा सकता है।
कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार जनहित और विकास को प्राथमिकता देते हुए कार्य कर रही है। सरकार की योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाना तथा जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना सभी जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि संगठन और सरकार के बीच बेहतर समन्वय से विकास कार्यों को गति मिलती है और आमजन का विश्वास मजबूत होता है।
भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. मधु सिंह ने प्रदेश सह प्रभारी बांसुरी स्वराज का स्वागत करते हुए कहा कि जिला रुड़की में पार्टी संगठन को मजबूत बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। जिला प्रभारी आदित्य चौहान ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए नियमित बैठकें, कार्यों की समीक्षा और कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर संवाद आवश्यक है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पदाधिकारी को अपनी जिम्मेदारी समझते हुए निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए समर्पित भाव से कार्य करना चाहिए।
बैठक में संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा, कार्यकर्ताओं की भूमिका तथा आगामी गतिविधियों को लेकर चर्चा की गई। इस अवसर पर कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन,मयंक गुप्ता, राजपाल सिंह,जिला उपाध्यक्ष सोनू धीमान ,संजीव तोमर, जिला मंत्री सतीश सैनी, नवनीत सिंह, मधुप त्यागी, सचिन झबरेड़ी,प्रतिभा चौहान,जिला कोषाध्यक्ष नितिन गोयल, मीडिया प्रभारी पंकज नंदा, कार्यालय प्रभारी कदम सिंह आलोक गौतम,अंकित गौतम आदि तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे








































Users Today : 522
Users Yesterday : 836






