न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: बैंकों की हड़ताल पर बड़ा ब्रेक! देर रात बनी सहमति, सोमवार से खुलेंगे बैंक—तीन दिन की हड़ताल टली BIG BREAKING:: चीड़बासा में आफत की स्लाइडिंग, 1500 यात्रियों की अटकी सांसें; SDRF-NDRF-DDRF ने चलाया मेगा रेस्क्यू, सभी को सुरक्षित गौरीकुंड पहुंचाया BIG BREAKING:: दिल्ली में प्रवासी उत्तराखण्डियों से सीएम धामी का संवाद, बोले— विकास में प्रवासी बंधुओं की भागीदारी अहम, रिवर्स माइग्रेशन को मिलेगी नई रफ्तार BIG BREAKING:: रेड-ऑरेंज अलर्ट पर हाई अलर्ट उत्तराखंड: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने संभाली कमान, 28 सितंबर सुबह 6 बजे से ट्रेकर्स का हवाई रेस्क्यू BIG BREAKING:: नगला इमरती में शादी की खुशियां मातम में बदलीं, ई-रिक्शा और कार की भिड़ंत में तीन की मौत BIG BREAKING:: राजस्व विभाग में बड़ा फेरबदल: चार राजस्व उप निरीक्षकों के बदले कार्यक्षेत्र, बहादराबाद से औरंगाबाद तक बदले चार्ज
Home » संवाद » BIG BREAKING:: दिल्ली में प्रवासी उत्तराखण्डियों से सीएम धामी का संवाद, बोले— विकास में प्रवासी बंधुओं की भागीदारी अहम, रिवर्स माइग्रेशन को मिलेगी नई रफ्तार

BIG BREAKING:: दिल्ली में प्रवासी उत्तराखण्डियों से सीएम धामी का संवाद, बोले— विकास में प्रवासी बंधुओं की भागीदारी अहम, रिवर्स माइग्रेशन को मिलेगी नई रफ्तार

(शहजाद अली हरिद्वार) दिल्ली। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज नई दिल्ली स्थित उत्तराखण्ड निवास में उत्तराखण्ड के प्रवासी बुद्धिजीवियों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड की विकास यात्रा में प्रवासी उत्तराखण्डवासियों एवं प्रबुद्धजनों की महत्वपूर्ण भागीदारी है। इस अवसर पर प्रवासी बुद्धिजीवियों द्वारा राज्य के विकास के प्रति अपने महत्वपूर्ण सुझाव भी रखे गए। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्राप्त सुझावों का समावेश राज्य के विकास हेतु तैयार की जाने वाली नीतियों में किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने प्रवासी बंधुओं से संवाद के दौरान इस आयोजन में अपनी व्यस्तताओं के बावजूद उपस्थित होने के लिए उनका आभार भी व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड समृद्ध संस्कृति, परंपराओं और प्राकृतिक संपदा से परिपूर्ण राज्य है, जो हमें विरासत में मिला है। राज्य सरकार ने विकास को गति देने के लिए बजट को बढ़ाकर एक लाख 12 हजार करोड़ रुपये तक किया है। उन्होंने कहा कि रिवर्स माइग्रेशन की दिशा में अभी विभिन्न क्षेत्रों में और अधिक कार्य करने की आवश्यकता है। ‘पहाड़ का पानी और पहाड़ की जवानी’ को राज्य के विकास में उपयोगी बनाने के लिए सरकार निरंतर प्रयास कर रही है। पर्यटन, स्वरोजगार और स्थानीय आर्थिक गतिविधियों के विस्तार से रिवर्स माइग्रेशन की दिशा में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में रिवर्स माइग्रेशन में 44 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है।

उन्होंने राज्य की मजबूत कनेक्टिविटी को निवेश के लिए महत्वपूर्ण ताकत बताते हुए कहा कि दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर के शुरू होने से राष्ट्रीय राजधानी और देहरादून के बीच यात्रा का समय काफी कम हुआ है। देहरादून से देश के प्रमुख शहरों के लिए 50 से अधिक हवाई सेवाएं उपलब्ध हैं। हरिद्वार राज्य के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में शामिल है, जबकि ऊधमसिंह नगर का पंतनगर कृषि के साथ-साथ औद्योगिक गतिविधियों के महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में विकसित हुआ है। उन्होंने पंतनगर में प्रस्तावित ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट को औद्योगिक और लॉजिस्टिक विकास की दृष्टि से महत्वपूर्ण बताया।

ALSO READ  BIG BREAKING:खटीमा में युवाओं से सीधा संवाद, CM धामी बोले—भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस, 34 हजार युवाओं को मिली सरकारी नौकरी

राज्य की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि नीति आयोग की एसडीजी रैंकिंग में उत्तराखण्ड ने शीर्ष स्थान हासिल किया है। पर्वतीय और पूर्वोत्तर राज्यों की श्रेणी में भी राज्य को निवेश के लिए बेहतर नीतिगत वातावरण तैयार करने की दिशा में अग्रणी स्थान प्राप्त हुआ है।

युवाओं और रोजगार के विषय पर उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। पेपर लीक और नकल के मामलों में कठोर कार्रवाई की गई तथा नकल माफिया के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करते हुए करीब 100 से अधिक लोगों को जेल भेजा गया। 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी सेवाओं में नियुक्ति दी गई है और भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए व्यापक सुधार किए गए हैं।

भर्ती प्रक्रियाओं को पारदर्शी बनाने और मेहनती युवाओं के भविष्य की रक्षा के लिए राज्य में कठोर नकल विरोधी कानून लागू किया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि होमस्टे, छोटे होटल, कृषि, बागवानी और स्थानीय उद्यमों के माध्यम से बड़ी संख्या में युवा और महिलाएं स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। राज्य की पर्यटन क्षमता को अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण आधार बताते हुए उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा, कांवड़ यात्रा और आदि कैलाश जैसी यात्राओं में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक पहुंच रहे हैं। चारधाम यात्रा में कई गुना वृद्धि हुई है, जबकि कांवड़ यात्रा में करीब पांच करोड़ श्रद्धालुओं के पहुंचे। उन्होंने कहा कि आदि कैलाश क्षेत्र में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की यात्रा के बाद पर्यटकों और श्रद्धालुओं की संख्या में भी उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। इससे सीमांत क्षेत्रों में पर्यटन आधारित अर्थव्यवस्था और स्थानीय रोजगार को बढ़ावा मिला है।

ALSO READ  “परीक्षा नहीं, परिपक्वता की पाठशाला है ‘परीक्षा पे चर्चा’ — 9वें संस्करण में छात्रों के बीच पहुँचे मुख्यमंत्री धामी, बोले: यह संवाद नहीं अब राष्ट्रीय आंदोलन”

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड में UCC लागू कर राज्य ने देश के सामने सुशासन और समान अधिकारों की दिशा में एक नया मॉडल प्रस्तुत किया है। उत्तराखण्ड से निकली UCC की गंगा देश के अन्य राज्यों को भी समानता और न्याय की दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा दे रही है।

उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड की अस्मिता और डेमोग्राफी की रक्षा के लिए धर्मांतरण विरोधी और दंगा विरोधी कानून भी लागू किए गए हैं। देवभूमि की शांति और संस्कृति के खिलाफ काम करने वाली हर मानसिकता पर सख्ती से कार्रवाई की गई है और आगे भी की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने शिक्षा व्यवस्था में समानता और आधुनिकता को बढ़ावा देने के लिए उठाए गए कदमों का उल्लेख करते हुए कहा कि राज्य में मदरसा बोर्ड को समाप्त कर उसके स्थान पर उत्तराखण्ड राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण की व्यवस्था की गई है, जिसमें सभी वर्गों को शामिल किया गया है। इसका उद्देश्य प्रदेश के प्रत्येक बच्चे को समान और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि ‘नेशन फर्स्ट’ की भावना के साथ शिक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार उत्तराखण्ड के समग्र विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। सीमांत क्षेत्रों तक सड़क, रेल, रोपवे और हवाई कनेक्टिविटी का तेजी से विस्तार हुआ है। चारधाम यात्रा और धार्मिक पर्यटन को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ा गया है। युवाओं के लिए स्थानीय स्तर पर ही रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर सृजित किए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड के युवा खेल के क्षेत्र में भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं। 38वें राष्ट्रीय खेलों के सफल आयोजन के बाद देवभूमि उत्तराखण्ड खेलभूमि के रूप में भी अपनी नई पहचान बना रहा है। राज्य सरकार खेल सुविधाओं के विकास और खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्य कर रही है।

ALSO READ  "ऑपरेशन सिंदूर के बाद राष्ट्र से संवाद: पीएम मोदी का निर्णायक संबोधन आज रात 8 बजे"

कार्यक्रम में उत्तराखण्ड के वरिष्ठ प्रबुद्धजन श्री प्रसून जोशी, प्रो. प्रदीप जोशी, श्री अश्विनी लोहानी, प्रो. हर्ष वी. पंत, श्री सुभाष धुलिया, प्रो. धनंजय जोशी, श्रीमती सुष्मिता रावत, डॉ. सरिता पाठक, श्री कुलानंद जोशी, श्री निर्मल पाठक, श्री हरिसुमन बिष्ट, श्री देव रतूड़ी, डॉ. सुषमा रावत, डॉ. निधि गुसाईं, श्री देवेंद्र गुसाईं, डॉ. के.के. पाण्डेय, श्री विनोद बछेती, श्री डी.एस. रावत, डॉ. सरोज पाण्डेय, श्री शंकर पाण्डेय, प्रो. दिनेश सकलानी, प्रो. पवन कुमार जोशी, श्री वीरेंद्र सिंह नेगी, श्री पवन कुमार मैठानी, श्री हरेंद्र असवाल, श्री संजय जोशी, डॉ. भुवन चंद्र पाण्डेय, श्री विजय जोशी, डॉ. मेघा बिष्ट, श्रीमती लक्ष्मी रावत सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रो. गोविंद सिंह ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 1 9 8 8
Users Today : 379
Users Yesterday : 1426
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 1 9 8 8
Users Today : 379
Users Yesterday : 1426