
“दिल्ली धमाकों के बाद हरिद्वार में हाई अलर्ट! घाटों से हाईवे तक पुलिस का कड़ा पहरा, एसएसपी डोबाल ने संभाली कमान – धार्मिक नगरी बनी सुरक्षा का दुर्ग”
(शहजाद अली हरिद्वार) हरिद्वार। दिल्ली के लाल किले के पास हुए धमाकों के बाद हरिद्वार में सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट हो गई हैं। सोमवार देर रात से ही जिलेभर में पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान शुरू कर दिया। एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल के निर्देश पर पुलिस ने हरकी पैड़ी, रेलवे स्टेशन, बस अड्डा, मांसा देवी




























