न्यूज़ फ्लैश
Almora:”डीएम अंशुल सिंह का बड़ा एक्शन, रानीखेत अस्पताल में जल्द शुरू होगी डायलिसिस सुविधा; खराब एक्स-रे मशीन भी तत्काल दुरुस्त करने के निर्देश” Dehradun:शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा का बड़ा ऐलान: नगर निगम से नगर पंचायत तक विकास कार्यों में नहीं होगी देरी, सड़क-सीवर-पेयजल और स्ट्रीट लाइट पर फोकस” Dehradun:”एसपी क्राइम जितेंद्र चौधरी के नेतृत्व में नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार! 30 लाख की एमडीएमए-स्मैक के साथ अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार” Haridwar:स्कूल वाहनों पर बड़ा एक्शन! 54 की जांच में 30 पर चला चालान का डंडा, बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ पर परिवहन विभाग सख्त” Haridwar”एशियाई बॉक्सिंग में उत्तराखंड की बेटियों का पंच, हरिद्वार में पदक विजेता निकिता-काजल का भव्य सम्मान” Haridwar:रानीपुर पुलिस का बड़ा धमाका! यूपी-उत्तराखंड से चोरी 25 बाइक बरामद, दो शातिर चोर गिरफ्तार—न बिकने पर पार्ट्स निकालकर बेचते थे आरोपी”
Home » अभियान » “हरिद्वार में कांग्रेस का जनसैलाब — राजबीर चौहान ने ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ अभियान को दिया जनांदोलन का रूप, हजारों हस्ताक्षर पहुंचे देहरादून!”

“हरिद्वार में कांग्रेस का जनसैलाब — राजबीर चौहान ने ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ अभियान को दिया जनांदोलन का रूप, हजारों हस्ताक्षर पहुंचे देहरादून!”

(शहजाद अली हरिद्वार) हरिद्वार। जननायक देश के नेता विपक्ष श्री राहुल गांधी जी के नेतृत्व में चल रहे देशव्यापी “वोट चोर गद्दी छोड़” हस्ताक्षर अभियान को उत्तराखंड में भी बड़ी तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री करण माहरा जी के निर्देशन में इस अभियान को प्रदेश के प्रत्येक जिले, नगर और गांव तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया है। इसी क्रम में रानीपुर विधानसभा क्षेत्र-26 के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राजबीर चौहान के नेतृत्व में हरिद्वार क्षेत्र में जनसंपर्क एवं हस्ताक्षर अभियान को नई गति मिली।

राजबीर चौहान ने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर घर-घर जाकर जनता से संवाद किया और भाजपा सरकार की नीतियों तथा लोकतांत्रिक संस्थाओं पर हो रहे हमलों के खिलाफ लोगों को जागरूक किया। जनता से अपील की गई कि वे इस अभियान से जुड़कर अपने हस्ताक्षर के माध्यम से “वोट चोर गद्दी छोड़” आंदोलन को मजबूत बनाएं।

जनसंपर्क अभियान के दौरान भारी जनसमर्थन देखने को मिला और हजारों लोगों ने उत्साहपूर्वक हस्ताक्षर कर कांग्रेस के इस जनांदोलन को समर्थन दिया। अभियान के समापन पर दिनांक 31 अक्टूबर 2025 को हरिद्वार क्षेत्र से एकत्रित हजारों फार्म प्रदेश उपाध्यक्ष (संगठन) श्री सूर्यकांत धस्माना जी को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय देहरादून में सौंपे गए।

राजबीर चौहान ने कहा कि यह अभियान जनता की आवाज को सत्ता तक पहुंचाने का माध्यम है और इसका उद्देश्य लोकतंत्र को बचाना तथा जनता के हक की लड़ाई को मजबूती देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 1 6 5 7 9
Users Today : 55
Users Yesterday : 907
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 1 6 5 7 9
Users Today : 55
Users Yesterday : 907