न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: दशहरा महोत्सव में CM धामी का बड़ा संदेश, सत्य-धर्म की विजय और रामराज्य के आदर्शों के साथ सशक्त उत्तराखण्ड बनाने का संकल्प BIG BREAKING:: विजयदशमी पर नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने किया रावण दहन, जय श्रीराम के जयकारों से गूंजे नवोदय नगर और भेल के सेक्टर BIG BREAKING:: महा नवमी पर सेनानायक आयुष अग्रवाल ने की माँ भगवती की पूजा-अर्चना, कन्या भोज व भंडारे से भक्तिमय हुआ 40वीं वाहिनी पीएसी का माहौल BIG BREAKING:: कुंभ 2027 को लेकर पुलिस की तैयारी तेज, डॉ. नरेश चौधरी ने 4 दशक के अनुभवों से किया प्रशिक्षित BIG BREAKING:: महानवमी पर सीएम धामी ने किया हवन-पूजन, नौ कन्याओं का पूजन कर मां दुर्गा से मांगा प्रदेश की सुख-समृद्धि का आशीर्वाद BIG BREAKING:: कुंभ-2027 की तैयारी में जुटा हरिद्वार, 21 अक्टूबर से 7 नवंबर तक चलेगा महा स्वच्छता अभियान, हरकी पैड़ी से गंगा घाटों तक सफाई पर रहेगा खास फोकस!
Home » अभियान » “त्योहारों से पहले हरिद्वार पुलिस का सख्त एक्शन! रानीपुर क्षेत्र में चारों ओर नाकेबंदी, संदिग्धों पर शिकंजा कसते पुलिसकर्मी — सुरक्षा चाक-चौबंद, अलर्ट पर पूरा जनपद!”

“त्योहारों से पहले हरिद्वार पुलिस का सख्त एक्शन! रानीपुर क्षेत्र में चारों ओर नाकेबंदी, संदिग्धों पर शिकंजा कसते पुलिसकर्मी — सुरक्षा चाक-चौबंद, अलर्ट पर पूरा जनपद!”

(शहजाद अली हरिद्वार) हरिद्वार। आगामी त्योहारों के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के कड़े निर्देश पर जनपद भर में पुलिस द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। रानीपुर क्षेत्र सहित शहर के मुख्य चौराहों, बाजारों, धार्मिक स्थलों एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस टीमों ने विशेष चौकसी बरतते हुए संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों एवं सामान की गहन जांच की। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि त्योहारों के समय असामाजिक तत्वों की सक्रियता बढ़ जाती है, इसलिए सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद रखना अत्यंत आवश्यक है।हरिद्वार पुलिस ने कहा कि जनपद में कानून व्यवस्था को बनाए रखने और लोगों को सुरक्षित वातावरण प्रदान करने के लिए पूरे जिले में गश्त, चेकिंग और निगरानी अभियान लगातार जारी रहेगा। सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस बल को अलर्ट मोड पर रखा गया है। संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की भी तैनाती की गई है ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोका जा सके।पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें, सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। हरिद्वार पुलिस का उद्देश्य है कि सभी लोग शांति, सौहार्द और सुरक्षा के माहौल में निश्चिंत होकर आगामी त्योहारों का उल्लासपूर्वक आनंद ले सकें

ALSO READ  BIG BREAKING:: एसआईआर के बाद उत्तराखंड की फाइनल वोटर लिस्ट जारी, 71.59 लाख मतदाताओं के नाम दर्ज—छूटे नामों को जोड़ने के लिए अब चलेगा विशेष अभियान!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 3 5 1 1
Users Today : 20
Users Yesterday : 811
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 3 5 1 1
Users Today : 20
Users Yesterday : 811