न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:हरिद्वार पुलिस में बड़ा फेरबदल: SSP नवनीत सिंह भुल्लर ने 12 दरोगा-एएसआई के कार्यक्षेत्र बदले, कई चौकियों पर नई तैनाती BIG BREAKING:सिडकुल में बिजली संकट पर पिटकुल का ‘मिशन रिकॉर्ड टाइम’, पीसी ध्यानी की अगुवाई में खराब ट्रांसफार्मर बदला, पिटकुल-यूपीसीएल के शानदार समन्वय से विद्युत आपूर्ति बहाल BIG BREAKING:मालागूंठी में भीषण सड़क हादसा! दो वाहनों की जोरदार भिड़ंत, कार में फंसे 4 लोगों को SDRF ने रेस्क्यू कर बचाया BIG BREAKING:नदियों का रौद्र रूप! खेतों में तेज कटाव से बढ़ी दहशत, गांवों की ओर मंडराया बाढ़ का खतरा BIG BREAKING:देहरादून में बारिश का अलर्ट! प्रशासन एक्टिव, जलभराव वाले इलाकों में QRT तैनात—डीएम आशीष चौहान ने संभाली कमान BIG BREAKING:हल्द्वानी में राहुल गांधी के खिलाफ FIR से सियासी हलचल तेज, SC युवक की शिकायत पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
Home » आयोजन » “C. V. Raman की स्मृति में राजकमल कॉलेज में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर संगोष्ठी, प्रश्नोत्तरी और नवाचार प्रदर्शनी का उत्साहपूर्ण आयोजन”

“C. V. Raman की स्मृति में राजकमल कॉलेज में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर संगोष्ठी, प्रश्नोत्तरी और नवाचार प्रदर्शनी का उत्साहपूर्ण आयोजन”

(शहजाद अली हरिद्वार)बहादराबाद। भारत में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस प्रतिवर्ष 28 फरवरी को मनाया जाता है। भारत के महान वैज्ञानिक भौतिक शास्त्री सर सीवी रमन की खोज ‘रमन इफैक्ट’ को सदैव याद रखने और विश्व पटल पर विज्ञान के करने वाले नोबेल वैज्ञानिक क्षेत्र में भारत का नाम रोशन सीवी रमन को सम्मान देने के लिए इनकी स्मृति में 28 फरवरी को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह दिन विज्ञान के महत्व को उजागर करता है और छात्रों और नागरिकों के बीच वैज्ञानिक सोच को प्रोत्साहित करता है।राष्ट्रीय विज्ञान दिवस लोगों के दैनिक जीवन में विज्ञान के महत्व के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए मनाया जाता है। यह मानव कल्याण के लिए विज्ञान के क्षेत्र में किए गए सभी कार्यों, प्रयासों और उपलब्धियों को प्रदर्शित करने के लिए मनाया जाता है। साथ ही, यह विज्ञान के क्षेत्र में विकास के लिए सभी मुद्दों पर चर्चा करने और नई तकनीकों को लागू करने के लिए भी मनाया जाता है।राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर, हरिद्वार के बहादराबाद स्थित राजकमल विज्ञान एवं प्रबंधन महाविद्यालय ने “विज्ञान और नवाचार में युवाओं को सशक्त बनाना” शीर्षक से एक संगोष्ठी का आयोजन किया। छात्रों ने प्रश्नोत्तरी, पोस्टर प्रस्तुति और मॉडल प्रस्तुतियों में भाग लिया।राजकमल कॉलेज के प्राचार्य डॉ राघवेंद्र चौहान ने बताया कि लोगों के दैनिक जीवन में उपयोग में लाए जाने वाले विज्ञान के क्षेत्र में विकास के लिए कई प्रयास किए जा रहे हैं । विज्ञान एक उज्जवल भविष्य का मार्ग प्रशस्त करता है।आज का युग विज्ञान और प्रौद्योगिकी का युग है जिसमें टेक्नोलॉजी को बढ़ावा दिया जा रहा है. ऐसे में विज्ञान विकास करने के लिए बहुत ही बड़ी भूमिका निभाता है । राष्ट्रीय विज्ञान दिवस हर साल लोगों के दैनिक जीवन में विज्ञान के महत्व के बारे में संदेश फैलाने और मानव कल्याण के लिए विज्ञान के क्षेत्र में सभी गतिविधियों, प्रयासों और उपलब्धियों को प्रदर्शित करने के लिए मनाया जाता है।

ALSO READ  "स्वतंत्रता दिवस पर राजभवन में गरिमामयी आयोजन : राज्यपाल गुरमीत सिंह एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘संवैधानिक नेतृत्व प्रेरक अभिव्यक्ति’ व ‘एक शाम सैनिकों के नाम’ पुस्तकों का किया संयुक्त विमोचन"

इस अवसर पर मुख्य वक्ता डॉ. दीक्षा चौहान ने कहा कि विज्ञान विषय के अध्ययन से ज्यादा आवश्यक है वैज्ञानिक सोच विकसित करने की साथ ही संसाधनों के समुचित उपयोग की आदत डालने पर बल दिया छात्र-छात्राओं को विज्ञान के प्रति आकर्षित, जागरूकता एवं प्रेरित करना तथा जनसाधारण को विज्ञान एवं वैज्ञानिक उपलब्धियों के प्रति सजग बनाना ही राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का मूल उद्देश्य है। कार्यक्रम में श्रीमती राजेश देवी सचिव राजकमल कॉलेज, तथा महाविद्यालय के प्रबंध समिति सदस्य दुष्यंत प्रताप, नितिन चौहान आदि व प्रवक्तागण डॉ.नीरज शर्मा, डॉ. अनिरुद्ध कुमार, प्रवीण कुमार, अजय कुमार, विनीत कुमार, सिया पाल, इशिका पंडित, नैनसी चौहान, नितिन शर्मा, अरबाब राव, प्रिया सैनी, रवि कुमार, फ़िज़ा राव, राजदेव रावत, स्टाफ सदस्यों एवं विद्यार्थियों सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 6 9 2 6
Users Today : 671
Users Yesterday : 1179
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 6 9 2 6
Users Today : 671
Users Yesterday : 1179