न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:हरिद्वार पुलिस में बड़ा फेरबदल: SSP नवनीत सिंह भुल्लर ने 12 दरोगा-एएसआई के कार्यक्षेत्र बदले, कई चौकियों पर नई तैनाती BIG BREAKING:सिडकुल में बिजली संकट पर पिटकुल का ‘मिशन रिकॉर्ड टाइम’, पीसी ध्यानी की अगुवाई में खराब ट्रांसफार्मर बदला, पिटकुल-यूपीसीएल के शानदार समन्वय से विद्युत आपूर्ति बहाल BIG BREAKING:मालागूंठी में भीषण सड़क हादसा! दो वाहनों की जोरदार भिड़ंत, कार में फंसे 4 लोगों को SDRF ने रेस्क्यू कर बचाया BIG BREAKING:नदियों का रौद्र रूप! खेतों में तेज कटाव से बढ़ी दहशत, गांवों की ओर मंडराया बाढ़ का खतरा BIG BREAKING:देहरादून में बारिश का अलर्ट! प्रशासन एक्टिव, जलभराव वाले इलाकों में QRT तैनात—डीएम आशीष चौहान ने संभाली कमान BIG BREAKING:हल्द्वानी में राहुल गांधी के खिलाफ FIR से सियासी हलचल तेज, SC युवक की शिकायत पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
Home » उत्साह » “देहरादून में रंगों की बौछार: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के आवास पर कुमाऊँ–गढ़वाल के राठ होलियारों संग सजी पारंपरिक होली, फाग-छोलिया की थाप पर झूम उठा हाथीबड़कला”

“देहरादून में रंगों की बौछार: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के आवास पर कुमाऊँ–गढ़वाल के राठ होलियारों संग सजी पारंपरिक होली, फाग-छोलिया की थाप पर झूम उठा हाथीबड़कला”

(शहजाद अली हरिद्वार)देहरादून, 28 फरवरी। काबीना मंत्री गणेश जोशी द्वारा होली के पावन अवसर पर हाथीबड़कला स्थित अपने आवास में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से आए जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों, प्रबुद्धजनों, मीडिया प्रतिनिधियों तथा सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। सभी ने मंत्री गणेश जोशी को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएँ दीं और एक-दूसरे को रंगों के इस पर्व की बधाई दी।होली मिलन समारोह में कुमाऊँनी और गढ़वाल के राठ होलियारों की प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। खड़ी होली की पारंपरिक धुनों पर गाए गए फाग गीतों ने वातावरण को भक्तिमय एवं आनंदमय बना दिया। पारंपरिक वेशभूषा में सजे होलियारों, छोलिया नृतकों तथा मसकबीन व ढोल-दमाऊँ की गूंजती थापों ने उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की सुंदर झलक प्रस्तुत की।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने भी होलियारों के साथ फाग गाकर एवं नृत्य कर कार्यक्रम का आनंद लिया। उन्होंने कलाकारों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि हमारी लोकसंस्कृति और परंपराएँ ही हमारी असली पहचान हैं, जिन्हें सहेजना और आगे बढ़ाना हम सभी की जिम्मेदारी है।

काबीना मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि होली का पर्व सामाजिक समरसता, भाईचारे और प्रेम का प्रतीक है। यह पर्व हमें जीवन की नकारात्मकताओं को त्यागकर सकारात्मकता को अपनाने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि होलिका दहन हमें बुराइयों के अंत और अच्छाइयों की विजय का संदेश देता है। इसलिए हम सभी को संकल्प लेना चाहिए कि इस होली पर अपने भीतर की दुर्भावनाओं, ईर्ष्या और कटुता को समाप्त कर समाज में प्रेम और सौहार्द का वातावरण बनाएँ।

ALSO READ  "यूसीसी दिवस पर कानून की पाठशाला: मदरहुड विश्वविद्यालय के विधि विद्यार्थियों ने आमजन को दी कानूनी प्रक्रियाओं की सटीक जानकारी, जागरूकता कार्यक्रम में दिखा उत्साह"

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने प्रदेशवासियों की सुख-शांति, समृद्धि और उत्तरोत्तर प्रगति की कामना करते हुए कहा कि यह होली सभी के जीवन में खुशियों के नए रंग भर दे। समारोह में उपस्थित सभी लोगों ने पारंपरिक व्यंजनों का आनंद लेते हुए आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ होली पर्व मनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 6 9 3 0
Users Today : 675
Users Yesterday : 1179
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 6 9 3 0
Users Today : 675
Users Yesterday : 1179