न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING: मुख्यमंत्री आवास घेराव से पहले गरजे मनोज धनगर, रानीपुर कांग्रेस ने कसी कमर; एकजुट होकर देहरादून कूच का ऐलान! BIG BREAKING: हरिद्वार पहुंचे त्रिवेंद्र रावत, शंकराचार्य से लिया आशीर्वाद—संतों के सान्निध्य में दिखा आध्यात्मिक रंग BIG BREAKING: कुंभ 2027 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, नगर आयुक्त नंदन कुमार ने विकास कार्यों का लिया जायजा BIG BREAKING: रुड़की की सियासत में बड़ा उलटफेर! कल देहरादून में कांग्रेस का दामन थाम सकते हैं पूर्व मेयर यशपाल राणा, समर्थकों के काफिले से होगा शक्ति प्रदर्शन! BIG BREAKING: शिक्षक दिवस पर बहादराबाद में सम्मान की गूंज, सेवानिवृत्त शिक्षकों समेत उत्कृष्ट शिक्षकों और विद्यालयों को मिला सम्मान BIG BREAKING: देहरादून में मदरसों पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, बिना पंजीकरण चल रहा मदरसा सील; दो संचालकों से लिया शपथ-पत्र
Home » अभियान » एसएसपी के निर्देश पर गंगनहर पुलिस की जागरूकता की गूंज! प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिंह भण्डारी ने रसूलपुर में भरी हुंकार — “ड्रग्स मुक्त देवभूमि हमारा संकल्प, साइबर अपराध से सुरक्षित समाज हमारा लक्ष्य”

एसएसपी के निर्देश पर गंगनहर पुलिस की जागरूकता की गूंज! प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिंह भण्डारी ने रसूलपुर में भरी हुंकार — “ड्रग्स मुक्त देवभूमि हमारा संकल्प, साइबर अपराध से सुरक्षित समाज हमारा लक्ष्य”

(शहजाद अली हरिद्वार) रूड़की। हरिद्वार के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के दिशा-निर्देशन में ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान और साइबर जागरूकता कार्यक्रम के तहत कोतवाली गंगनहर पुलिस ने ग्राम रसूलपुर में जनजागरूकता बैठक आयोजित की। कार्यक्रम में प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिंह भण्डारी ने ग्रामवासियों को नशे के दुष्प्रभाव के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ड्रग्स का सेवन व्यक्ति के मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को गंभीर रूप से नुकसान पहुंचाता है, साथ ही परिवार और समाज पर भी इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।प्रभारी निरीक्षक भण्डारी ने ग्रामीणों से नशा उन्मूलन के लिए सक्रिय जनसहयोग की अपील की और कहा कि नशे के कारोबार में शामिल लोगों की सूचना तुरंत पुलिस को दें ताकि ऐसे अपराधों पर रोक लगाई जा सके।बैठक में उन्होंने साइबर अपराध के बढ़ते खतरे पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, बैंक जानकारी चुराने जैसे अपराधों से बचने के लिए सतर्क रहना जरूरी है। किसी भी संदिग्ध लिंक, कॉल या मैसेज पर अपनी निजी जानकारी साझा न करने की सलाह दी गई।कार्यक्रम में मौजूद ग्रामीणों ने पुलिस के इस प्रयास की सराहना करते हुए नशा मुक्ति और साइबर सुरक्षा के लिए सहयोग का आश्वासन दिया। यह पहल क्षेत्र में जागरूकता बढ़ाने और सुरक्षित समाज के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुई

ALSO READ  "शिवालिक नगर में चला नगर पालिका का बुलडोज़र अभियान: एटीएम चौक से गंगा नगरी गैस प्लांट तक 45 अवैध ठेले-काउंटर हटाए, अतिक्रमणकारियों को सख्त चेतावनी"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 2 1 9 6
Users Today : 652
Users Yesterday : 1097
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 2 1 9 6
Users Today : 652
Users Yesterday : 1097