न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: ग्रीन बिल्डिंग की सुस्त रफ्तार पर डीएम का चाबुक! 40.5% काम पर फटकार, 21 करोड़ होल्ड करने पर मचा हड़कंप BIG BREAKING:: लव शर्मा के नामित पार्षद बनते ही समर्थकों में खुशी की लहर, ढोल-नगाड़ों के साथ हुआ जोरदार स्वागत BIG BREAKING:: हरिद्वार में स्वच्छता पर DM मयूर दीक्षित का बड़ा एक्शन प्लान, घर-घर कचरा संग्रहण से 4-Way Segregation तक सख्ती के निर्देश BIG BREAKING:: कुंभ 2027 की तैयारियों पर कांग्रेस पार्षदों का बड़ा दांव, मेलाधिकारी सोनिका से मुलाकात कर विकास कार्यों का सौंपा प्रस्ताव BIG BREAKING :: मासूम की मौत से रावली महदूद में मचा हड़कंप, विकास कार्यों पर उठे सवाल; मौके पर पहुंचे महंत शुभम गिरी, बोले—न्याय की लड़ाई होगी तेज! BIG BREAKING:: मुण्डाखेड़ा कलां चोरीकांड का बड़ा खुलासा! घर से लाखों के जेवर-नकदी उड़ाने वाले दो शातिर युवक गिरफ्तार, चोरी का माल और बाइक बरामद
Home » अभियान » “हरिद्वार में खाने के नाम पर नया विवाद, संत समाज बोला— ‘वेज बिरयानी’ नहीं ‘वेज पुलाव’ लिखें दुकानदार; शहरभर में लगाए जा रहे स्टिकर”

“हरिद्वार में खाने के नाम पर नया विवाद, संत समाज बोला— ‘वेज बिरयानी’ नहीं ‘वेज पुलाव’ लिखें दुकानदार; शहरभर में लगाए जा रहे स्टिकर”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार में खाद्य पदार्थों के नामकरण को लेकर एक नई बहस शुरू हो गई है। अखंड परशुराम अखाड़े के नेतृत्व में संत समाज ने शहर में विभिन्न दुकानों, रेहड़ियों और ठेलियों पर लिखे जा रहे ‘वेज बिरयानी’ नाम का विरोध करते हुए ‘वेज पुलाव’ अभियान की शुरुआत की है।

इस अभियान के तहत संत समाज दुकानदारों के पास पहुंचकर उन्हें ‘वेज बिरयानी’ की जगह ‘वेज पुलाव’ लिखने के लिए प्रेरित कर रहा है।संतों का कहना है कि हरिद्वार केवल एक शहर नहीं, बल्कि करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र और सनातन संस्कृति की पहचान है। ऐसे में यहां खाद्य पदार्थों के नाम भी धार्मिक और सांस्कृतिक भावनाओं के अनुरूप होने चाहिए।

अभियान के दौरान संत समाज के प्रतिनिधियों ने कई दुकानों और ठेलियों पर ‘वेज पुलाव’ के स्टिकर लगाए।

उन्होंने दुकानदारों से सौहार्दपूर्ण वातावरण में बातचीत करते हुए कहा कि उनका उद्देश्य किसी के व्यापार या रोजगार को प्रभावित करना नहीं है, बल्कि तीर्थनगरी की सांस्कृतिक पहचान को मजबूत करना है।

“विरोध रोजगार का नहीं, नाम का”

संत समाज ने स्पष्ट किया कि उनका विरोध किसी विशेष व्यंजन से नहीं है। उनका कहना है कि शाकाहारी भोजन को ‘वेज बिरयानी’ कहने के बजाय ‘वेज पुलाव’ नाम दिया जाना अधिक उपयुक्त होगा।

संतों के अनुसार, हरिद्वार की धार्मिक गरिमा को ध्यान में रखते हुए इस प्रकार के नामों पर पुनर्विचार किया जाना चाहिए।अखंड परशुराम अखाड़े से जुड़े संतों ने कहा कि यह अभियान जनजागरण का हिस्सा है और लोगों को सांस्कृतिक मूल्यों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है।

ALSO READ  “SSP के आदेश पर हरिद्वार में सुरक्षा का महाअभियान! मुख्य चौराहों से लेकर भीड़भाड़ वाले इलाकों तक पुलिस का जबरदस्त सघन चेकिंग ऑपरेशन, हर कदम पर सतर्कता और मुस्तैदी”

कांवड़ यात्रा और कुंभ-2027 से पहले सांस्कृतिक संदेश

संत समाज का कहना है कि आगामी कांवड़ यात्रा और कुंभ मेला-2027 जैसे विशाल धार्मिक आयोजनों को देखते हुए हरिद्वार की पारंपरिक और सांस्कृतिक पहचान को संरक्षित रखना आवश्यक है। इसी उद्देश्य से यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।संतों ने स्थानीय व्यापारियों और आम लोगों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि धर्मनगरी की विशेष पहचान और सनातन परंपराओं के सम्मान के लिए सभी को मिलकर प्रयास करना चाहिए। अभियान को लेकर शहर में चर्चा का माहौल बना हुआ है और आने वाले दिनों में यह मुद्दा और अधिक चर्चा का विषय बन सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 4 5 5 1
Users Today : 849
Users Yesterday : 702
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 4 5 5 1
Users Today : 849
Users Yesterday : 702