न्यूज़ फ्लैश
Almora:”डीएम अंशुल सिंह का बड़ा एक्शन, रानीखेत अस्पताल में जल्द शुरू होगी डायलिसिस सुविधा; खराब एक्स-रे मशीन भी तत्काल दुरुस्त करने के निर्देश” Dehradun:शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा का बड़ा ऐलान: नगर निगम से नगर पंचायत तक विकास कार्यों में नहीं होगी देरी, सड़क-सीवर-पेयजल और स्ट्रीट लाइट पर फोकस” Dehradun:”एसपी क्राइम जितेंद्र चौधरी के नेतृत्व में नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार! 30 लाख की एमडीएमए-स्मैक के साथ अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार” Haridwar:स्कूल वाहनों पर बड़ा एक्शन! 54 की जांच में 30 पर चला चालान का डंडा, बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ पर परिवहन विभाग सख्त” Haridwar”एशियाई बॉक्सिंग में उत्तराखंड की बेटियों का पंच, हरिद्वार में पदक विजेता निकिता-काजल का भव्य सम्मान” Haridwar:रानीपुर पुलिस का बड़ा धमाका! यूपी-उत्तराखंड से चोरी 25 बाइक बरामद, दो शातिर चोर गिरफ्तार—न बिकने पर पार्ट्स निकालकर बेचते थे आरोपी”
Home » फैसला » “उत्तराखण्ड के 11,733 बीएलओ की हुई बल्ले-बल्ले! घर-घर वोटर सत्यापन के लिए मिलेगा ₹350 मोबाइल रिचार्ज भत्ता, निर्वाचन आयोग का बड़ा फैसला”

“उत्तराखण्ड के 11,733 बीएलओ की हुई बल्ले-बल्ले! घर-घर वोटर सत्यापन के लिए मिलेगा ₹350 मोबाइल रिचार्ज भत्ता, निर्वाचन आयोग का बड़ा फैसला”

(शहजाद अली हरिद्वार)देहरादून। उत्तराखण्ड में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान को सफलतापूर्वक संचालित करने के लिए मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम की पहल पर प्रदेश के सभी बूथ लेवल ऑफिसर्स (बीएलओ) को मोबाइल डाटा रिचार्ज हेतु ₹350 की धनराशि प्रदान किए जाने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। इस निर्णय से राज्य के 11,733 बीएलओ लाभान्वित होंगे।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इसके तहत 8 जून से 7 जुलाई तक बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं को गणना फॉर्म वितरित करेंगे और उनसे भरे हुए फॉर्म प्राप्त करेंगे।

अभियान के दौरान प्राप्त फॉर्मों को बीएलओ द्वारा “बीएलओ ऐप” के माध्यम से डिजिटल रूप से अपलोड और सत्यापित किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि एक माह तक चलने वाले इस व्यापक अभियान में बीएलओ को लगातार मोबाइल इंटरनेट की आवश्यकता होगी। कई क्षेत्रों में फील्ड स्तर पर कार्य करते समय डाटा की उपलब्धता महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

इसी को ध्यान में रखते हुए निर्वाचन विभाग ने प्रत्येक बीएलओ को मोबाइल रिचार्ज के लिए ₹350 की राशि उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है।

निर्वाचन विभाग का मानना है कि इस पहल से बीएलओ को डिजिटल कार्यों के निष्पादन में सुविधा मिलेगी और मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान अधिक प्रभावी, पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से संपन्न हो सकेगा। विभाग ने सभी बीएलओ से निर्धारित समयावधि में अभियान को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग देने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 1 6 5 7 9
Users Today : 55
Users Yesterday : 907
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 1 6 5 7 9
Users Today : 55
Users Yesterday : 907