न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:सेंट्रियो मॉल में ‘हनुमान अंश’ देखकर अभिभूत हुए CM धामी, बोले—नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा का संदेश आज भी प्रेरणादायी BIG BREAKING : हरिद्वार में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, DM मयूर दीक्षित का बड़ा फैसला—5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद BIG BREAKING:हरिद्वार में बारिश का कहर, सुमननगर बना ‘तालाब’ — डीएम मयूर दीक्षित ने संभाली कमान, युद्धस्तर पर चल रहा जल निकासी अभियान BIG BREAKING:किसानों के लिए धामी सरकार की नई पहल! CM धामी ने लॉन्च किया ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ एप, मौसम से मंडी तक मिलेगी हर जरूरी जानकारी BIG BREAKING:देहरादून में मौसम का बड़ा अलर्ट! 3 घंटे का ऑरेंज अलर्ट, तेज बारिश और आकाशीय बिजली की आशंका—प्रशासन अलर्ट मोड पर BIG BREAKING:वन-क्लिक से धामी सरकार का बड़ा तोहफा! 9.91 लाख लाभार्थियों के खातों में पहुंची ₹147 करोड़ की सामाजिक सुरक्षा पेंशन
Home » अभियान » “रजत जयंती उत्सव में चमका स्वच्छता का अभियान: जिला पंचायत ने भगवानपुर क्षेत्र से 0.70 कुंतल प्लास्टिक कचरा उठाकर दिया स्वच्छ उत्तराखंड का संदेश”

“रजत जयंती उत्सव में चमका स्वच्छता का अभियान: जिला पंचायत ने भगवानपुर क्षेत्र से 0.70 कुंतल प्लास्टिक कचरा उठाकर दिया स्वच्छ उत्तराखंड का संदेश”

(शहजाद अली हरिद्वार) भगवानपुर।उत्तराखंड राज्य स्थापना की रजत जयंती वर्षगांठ के सुअवसर पर जिलाधिकारी महोदय, माननीय अध्यक्ष जी एवं निदेशक महोदया पंचायती राज उत्तराखंड के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में जिला पंचायत हरिद्वार द्वारा विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 06 नवम्बर 2025 को विकास खण्ड भगवानपुर के ग्रामीण क्षेत्रों — तेज्जूपुर एवं चूड़ियाला बाजार — में स्वच्छता गतिविधियों को प्रभावी रूप से संचालित किया गया।अभियान के दौरान स्थानीय बाजारों, गलियों और सार्वजनिक स्थलों से लगभग 0.70 कुंतल पॉलिथीन एवं प्लास्टिक कचरा एकत्रित किया गया। यह समस्त अपशिष्ट सामग्री पर्यावरणीय दृष्टि से सुरक्षित निस्तारण हेतु जिला पंचायत द्वारा स्थापित कम्पेक्टर शेडों में पहुंचाई गई।स्वच्छता अभियान का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना, प्लास्टिक मुक्त वातावरण का निर्माण करना और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना रहा। इस अवसर पर पंचायत प्रतिनिधियों, सफाई कर्मियों एवं स्थानीय नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई।जिलाधिकारी महोदय ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि राज्य स्थापना की रजत जयंती केवल उत्सव नहीं, बल्कि विकास और स्वच्छता के संकल्पों को दोहराने का अवसर है। जिला पंचायत ने इस अभियान के माध्यम से “स्वच्छ उत्तराखंड – सुंदर उत्तराखंड” के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक सार्थक कदम बढ़ाया है।

ALSO READ  "हरिद्वार में रोड़ी बेलवाला से मिले दो मासूम लावारिस बच्चे — ठिठुरती ठंड में बैठे भाईयों को पुलिस ने किया रेस्क्यू, अब माँ-बाप की तलाश में तेज़ी से चल रहा अभियान"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 5 4 1
Users Today : 94
Users Yesterday : 930
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 5 4 1
Users Today : 94
Users Yesterday : 930