
BIG BREAKING:: उत्तराखंड SDRF ने रचा इतिहास! ISO 9001:2015 प्रमाणपत्र पाने वाला देश का पहला आपदा प्रतिवादन बल बना, CM धामी ने दी बधाई
(शहजाद अली हरिद्वार)देहरादून। उत्तराखंड राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF) ने गुणवत्ता प्रबंधन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। SDRF उत्तराखंड को ISO 9001:2015 गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली का प्रमाणपत्र प्रदान किया गया है। इसके साथ ही SDRF उत्तराखंड देश का पहला ऐसा आपदा प्रतिवादन बल बन गया है, जिसे यह प्रमाणपत्र प्राप्त हुआ है।






















