न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: रुड़की की कमान अब IAS गौरी प्रभात के हाथों में, नई ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने संभाला कार्यभार! BIG BREAKING:: अंकिता भंडारी केस में फिर हलचल! ‘VIP’ राज खोलने की जांच के लिए गांधीनगर रवाना हुए पूर्व विधायक सुरेश राठौर, पॉलीग्राफ-नार्को टेस्ट की तैयारी BIG BREAKING:: गुरु रविदास जयंती पर धानौरी में सीएम धामी की सभा, तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा BIG BREAKING:: “शिक्षक खुद बनें नैतिकता की मिसाल, विद्यार्थियों को संस्कार और अनुशासन की राह दिखाएं” — गणेश जोशी BIG BREAKING:: कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर हरिद्वार में ट्रैफिक का महा-एक्शन प्लान! 500 पुलिसकर्मी तैनात, भारी वाहनों की एंट्री बंद और श्रद्धालुओं के लिए रूट-पार्किंग तय BIG BREAKING:: जनसुनवाई में उमड़ी फरियादियों की भीड़, 49 शिकायतें दर्ज—28 का मौके पर निस्तारण, अफसरों को सख्त निर्देश
Home » कमान » BIG BREAKING:: रुड़की की कमान अब IAS गौरी प्रभात के हाथों में, नई ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने संभाला कार्यभार!

BIG BREAKING:: रुड़की की कमान अब IAS गौरी प्रभात के हाथों में, नई ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने संभाला कार्यभार!

(शहजाद अली हरिद्वार)रुड़की। रुड़की में प्रशासनिक फेरबदल के तहत आईएएस अधिकारी गौरी प्रभात ने रविवार को नई ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के रूप में कार्यभार ग्रहण कर लिया। उन्होंने पूर्व ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र शेट की जगह जिम्मेदारी संभाली है।

दीपक रामचंद्र शेट का स्थानांतरण चमोली जिले में मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) के पद पर किया गया है। उनके स्थान पर गौरी प्रभात की नियुक्ति होने के बाद रुड़की में प्रशासनिक जिम्मेदारियों का नया अध्याय शुरू हो गया है।

कार्यभार ग्रहण करने के बाद गौरी प्रभात अब रुड़की क्षेत्र में प्रशासनिक व्यवस्था, जनसमस्याओं के निस्तारण, विकास कार्यों की निगरानी और शासन की योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू कराने की जिम्मेदारी निभाएंगी।

नई ज्वाइंट मजिस्ट्रेट की नियुक्ति से क्षेत्र में प्रशासनिक कार्यों को गति देने और जनहित से जुड़े मामलों के बेहतर निस्तारण की उम्मीद जताई जा रही है। वहीं, दीपक रामचंद्र शेट अब चमोली में सीडीओ के रूप में अपनी नई जिम्मेदारी संभालेंगे।

ALSO READ  "रुड़की प्रेस क्लब में नई टीम की धमाकेदार एंट्री: प्रिंस शर्मा बने अध्यक्ष, मोनू शर्मा को मिली महामंत्री की कमान — पत्रकारों में उत्साह की लहर"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

6 1 7 1 0 0
Users Today : 207
Users Yesterday : 660
[democracy id="1"]

Our Visitor

6 1 7 1 0 0
Users Today : 207
Users Yesterday : 660