न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हरिद्वार में केंद्रीय मंत्री वी. सोमन्ना का बड़ा एक्शन, जल जीवन मिशन की योजनाओं को 100% पूरा करने के सख्त निर्देश, प्लास्टिक कचरा प्रबंधन का भी लिया जायजा BIG BREAKING:: बहादराबाद दशहरा महोत्सव में विधायक आदेश चौहान ने रामलीला कलाकारों को किया सम्मानित, दिया सत्य की जीत का संदेश BIG BREAKING:: उत्तराखंड की तेजतर्रार IPS तृप्ति भट्ट का बढ़ा कद! CBI में SP की अहम जिम्मेदारी, अब केंद्रीय जांच एजेंसी में दिखेगा दमदार अंदाज BIG BREAKING:: हरिद्वार में डॉ. रागिनी नायक का जोरदार स्वागत, 2027 के रण के लिए कांग्रेस ने रानीपुर विधानसभा में फूंका चुनावी बिगुल! BIG BREAKING:: शहीदों को नमन, खाकी का सम्मान! धामी का बड़ा ऐलान—1,600 पदों पर जल्द भर्ती, थानों का बजट दोगुना; पुलिसकर्मियों को मिलेंगी 8 बड़ी सौगातें BIG BREAKING:: शहीदों को खाकी का सलाम! हरिद्वार में एसएसपी नवनीत सिंह की अगुवाई में वीर जवानों को श्रद्धांजलि, बलिदान को याद कर झुके पुलिसकर्मियों के सिर
Home » बधाई » “PCS परीक्षा में अभिषेक अग्रवाल का शानदार चयन, कार्य अधिकारी बन बढ़ाया लक्सर और निरंजनपुर का मान, विधायक शाहजाद ने दी बधाई”

“PCS परीक्षा में अभिषेक अग्रवाल का शानदार चयन, कार्य अधिकारी बन बढ़ाया लक्सर और निरंजनपुर का मान, विधायक शाहजाद ने दी बधाई”

(शहजाद अली हरिद्वार)लक्सर। लक्सर विधायक शाहजाद ने उत्तराखंड लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित पी.सी.एस. परीक्षा उत्तीर्ण कर कार्य अधिकारी, जिला पंचायत के पद पर चयनित होने पर ग्राम निरंजनपुर निवासी श्री अमित कुमार के सुपुत्र अभिषेक अग्रवाल को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

इस अवसर पर विधायक शाहजाद ने कहा कि अभिषेक अग्रवाल की यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि कठिन परिश्रम, लगन और दृढ़ संकल्प के बल पर प्राप्त की गई यह सफलता युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।

“प्रतिभा और मेहनत का कोई विकल्प नहीं होता। अभिषेक ने यह साबित कर दिखाया है कि निरंतर प्रयास और सकारात्मक सोच से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।” — विधायक शाहजाद

विधायक ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं के लिए अभिषेक की सफलता एक मिसाल है, जिससे अन्य छात्र-छात्राओं को भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने आशा व्यक्त की कि अभिषेक अपने नए दायित्व का निर्वहन पूरी ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ करते हुए समाज और प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

“युवा शक्ति ही राष्ट्र की सबसे बड़ी ताकत है। अभिषेक जैसे प्रतिभाशाली युवाओं की उपलब्धियां समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती हैं।”

क्षेत्रवासियों ने भी अभिषेक अग्रवाल की इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल एवं सफल भविष्य की कामना की है।

ALSO READ  "सीएम पुष्कर सिंह धामी ने निर्विरोध चुने गए जिला पंचायत अध्यक्षों व ब्लॉक प्रमुखों को दी बधाई, कहा – यह भाजपा संगठन की मजबूती और जनता के अटूट विश्वास का प्रमाण"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 4 5 5 3
Users Today : 27
Users Yesterday : 1035
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 4 5 5 3
Users Today : 27
Users Yesterday : 1035