न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:सेंट्रियो मॉल में ‘हनुमान अंश’ देखकर अभिभूत हुए CM धामी, बोले—नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा का संदेश आज भी प्रेरणादायी BIG BREAKING : हरिद्वार में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, DM मयूर दीक्षित का बड़ा फैसला—5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद BIG BREAKING:हरिद्वार में बारिश का कहर, सुमननगर बना ‘तालाब’ — डीएम मयूर दीक्षित ने संभाली कमान, युद्धस्तर पर चल रहा जल निकासी अभियान BIG BREAKING:किसानों के लिए धामी सरकार की नई पहल! CM धामी ने लॉन्च किया ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ एप, मौसम से मंडी तक मिलेगी हर जरूरी जानकारी BIG BREAKING:देहरादून में मौसम का बड़ा अलर्ट! 3 घंटे का ऑरेंज अलर्ट, तेज बारिश और आकाशीय बिजली की आशंका—प्रशासन अलर्ट मोड पर BIG BREAKING:वन-क्लिक से धामी सरकार का बड़ा तोहफा! 9.91 लाख लाभार्थियों के खातों में पहुंची ₹147 करोड़ की सामाजिक सुरक्षा पेंशन
Home » मांग » “सपा की बैठक में गरजे नेता: मूल निवास-स्थायी निवास की विसंगतियां दूर करने और OBC आरक्षण 27% करने की उठी मांग”

“सपा की बैठक में गरजे नेता: मूल निवास-स्थायी निवास की विसंगतियां दूर करने और OBC आरक्षण 27% करने की उठी मांग”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन शहर कार्यालय पर किया गया।

बैठक के दौरान पार्टी के राष्ट्रीय सचिव डा.सत्यनारायण सचान व कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष महंत शुभम गिरी ने उत्तराखंड में मूल निवास और स्थाई निवास प्रमाण पत्र की विसंगतियों को दूर करने की मांग की।

इस दौरान कार्यकर्ताओं के साथ संगठन को मजबूत करने पर चर्चा करते हुए पार्टी के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष महंत शुभम गिरी ने कहा कि जनसमस्याओं और जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर प्रमुखता से आवाज उठाएं।

भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार की विफलताओं को उजागर करें। उन्होंने कहा कि सपा जल्द ही उत्तराखंड में प्रमुख राजनीतिक भूमिका निभाएगी।

समाजवादी युवजन सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आशीष यादव व सपा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष पंडित सुमित तिवारी ने उत्तराखंड में ओबीसी आरक्षण 14 प्रतिशत से बढ़कर 27 करने की मांग की।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में कुछ क्षेत्रों में ओबीसी का आरक्षण लागू किया गया है। जिस कारण ओबीसी वर्ग को संविधान से प्राप्त आरक्षण का पूर्ण लाभ नहीं मिल पा रहा है।

बैठक में श्रम सभा के जिला अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद यादव, समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष दीक्षांत शर्मा, उपाध्यक्ष आदेश उपाध्याय, आस्तिक यादव, रिंकू, बंटी, पवन कुमार, शिबू कुमार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ALSO READ  "हरिद्वार में मुस्लिम युवक से मारपीट पर भड़की भीम आर्मी: आज़ाद समाज पार्टी ने दी 10 हज़ार की मदद, न्याय और गिरफ्तारी की उठाई मांग"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 5 4 1
Users Today : 94
Users Yesterday : 930
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 5 4 1
Users Today : 94
Users Yesterday : 930