न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: ग्रीन बिल्डिंग की सुस्त रफ्तार पर डीएम का चाबुक! 40.5% काम पर फटकार, 21 करोड़ होल्ड करने पर मचा हड़कंप BIG BREAKING:: लव शर्मा के नामित पार्षद बनते ही समर्थकों में खुशी की लहर, ढोल-नगाड़ों के साथ हुआ जोरदार स्वागत BIG BREAKING:: हरिद्वार में स्वच्छता पर DM मयूर दीक्षित का बड़ा एक्शन प्लान, घर-घर कचरा संग्रहण से 4-Way Segregation तक सख्ती के निर्देश BIG BREAKING:: कुंभ 2027 की तैयारियों पर कांग्रेस पार्षदों का बड़ा दांव, मेलाधिकारी सोनिका से मुलाकात कर विकास कार्यों का सौंपा प्रस्ताव BIG BREAKING :: मासूम की मौत से रावली महदूद में मचा हड़कंप, विकास कार्यों पर उठे सवाल; मौके पर पहुंचे महंत शुभम गिरी, बोले—न्याय की लड़ाई होगी तेज! BIG BREAKING:: मुण्डाखेड़ा कलां चोरीकांड का बड़ा खुलासा! घर से लाखों के जेवर-नकदी उड़ाने वाले दो शातिर युवक गिरफ्तार, चोरी का माल और बाइक बरामद
Home » मांग » “Dehradun:छात्रों के संघर्ष की जीत पर धर्मपुर में गूंजा विजय मार्च, ज्योति रौतेला ने केंद्र सरकार से मांगी जवाबदेही और छात्रों के खिलाफ कार्रवाई रोकने की उठाई मांग”

“Dehradun:छात्रों के संघर्ष की जीत पर धर्मपुर में गूंजा विजय मार्च, ज्योति रौतेला ने केंद्र सरकार से मांगी जवाबदेही और छात्रों के खिलाफ कार्रवाई रोकने की उठाई मांग”

(शहजाद अली हरिद्वार) Dehradun। छात्रों के संघर्ष और उनकी लोकतांत्रिक जीत के सम्मान में महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के बंगाली कोठी चौक पर विजय मार्च निकाला गया। मार्च में बड़ी संख्या में छात्र, युवा, अभिभावक और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस दौरान प्रतिभागियों ने छात्रों के अधिकारों की रक्षा, शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने की मांग उठाई।विजय मार्च के दौरान केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में नारेबाजी की गई और छात्र आंदोलन के प्रति एकजुटता व्यक्त की गई। महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने कहा कि छात्रों और युवाओं के अधिकारों की लड़ाई लगातार मजबूती से लड़ी जा रही है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी संसद से लेकर सड़क तक छात्रों और युवाओं से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं और उनके अधिकारों की आवाज को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूती प्रदान की है।ज्योति रौतेला ने कहा कि यह विजय मार्च उन सभी छात्रों के साहस, संघर्ष और एकता को समर्पित है, जिन्होंने अपने भविष्य और अधिकारों की रक्षा के लिए आवाज बुलंद की। उन्होंने कहा कि छात्रों की आवाज को दबाने के बजाय लोकतांत्रिक तरीके से उसका सम्मान किया जाना चाहिए।उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि प्रधानमंत्री देश के छात्रों से सार्वजनिक रूप से माफी मांगें। साथ ही आंदोलन के दौरान छात्रों के साथ कथित बर्बरता करने वाले पुलिस अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने यह भी मांग उठाई कि आंदोलन में शामिल किसी भी छात्र के खिलाफ दंडात्मक अथवा अनुशासनात्मक कार्रवाई नहीं की जानी चाहिए।उन्होंने कहा कि युवा देश का भविष्य हैं और उनके अधिकारों, सम्मान तथा लोकतांत्रिक स्वतंत्रता की रक्षा के लिए संघर्ष आगे भी पूरी मजबूती के साथ जारी रहेगा।

ALSO READ  "चारधाम यात्रा की रफ्तार न थमे! पुष्कर सिंह धामी ने हरदीप सिंह पुरी से की बड़ी मांग — 100% LPG सप्लाई के साथ अतिरिक्त कोटा भी जरूरी"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 4 6 3 4
Users Today : 83
Users Yesterday : 849
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 4 6 3 4
Users Today : 83
Users Yesterday : 849