न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: ग्रीन बिल्डिंग की सुस्त रफ्तार पर डीएम का चाबुक! 40.5% काम पर फटकार, 21 करोड़ होल्ड करने पर मचा हड़कंप BIG BREAKING:: लव शर्मा के नामित पार्षद बनते ही समर्थकों में खुशी की लहर, ढोल-नगाड़ों के साथ हुआ जोरदार स्वागत BIG BREAKING:: हरिद्वार में स्वच्छता पर DM मयूर दीक्षित का बड़ा एक्शन प्लान, घर-घर कचरा संग्रहण से 4-Way Segregation तक सख्ती के निर्देश BIG BREAKING:: कुंभ 2027 की तैयारियों पर कांग्रेस पार्षदों का बड़ा दांव, मेलाधिकारी सोनिका से मुलाकात कर विकास कार्यों का सौंपा प्रस्ताव BIG BREAKING :: मासूम की मौत से रावली महदूद में मचा हड़कंप, विकास कार्यों पर उठे सवाल; मौके पर पहुंचे महंत शुभम गिरी, बोले—न्याय की लड़ाई होगी तेज! BIG BREAKING:: मुण्डाखेड़ा कलां चोरीकांड का बड़ा खुलासा! घर से लाखों के जेवर-नकदी उड़ाने वाले दो शातिर युवक गिरफ्तार, चोरी का माल और बाइक बरामद
Home » प्रदर्शन » “पेपर लीक पर उबाल, सड़कों पर उतरा युवा आक्रोश—हरिद्वार में गूंजी इस्तीफे की मांग, सुराज सेवा दल ने निकाली विशाल ‘युवा न्याय यात्रा’”

“पेपर लीक पर उबाल, सड़कों पर उतरा युवा आक्रोश—हरिद्वार में गूंजी इस्तीफे की मांग, सुराज सेवा दल ने निकाली विशाल ‘युवा न्याय यात्रा’”

(शहजाद अली हरिद्वार) HARIDWAR। देहरादून में पेपर लीक मामले के बाद प्रदेशभर में युवाओं का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को सुराज सेवा दल के नेतृत्व में हरिद्वार में पेपर लीक और भर्ती घोटालों के विरोध में युवा न्याय यात्रा निकाली गई। रानीपुर मोड़ से शुरू हुई यात्रा सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पहुंची, जहां कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई।यात्रा में बड़ी संख्या में युवा, पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। हाथों में बैनर और तख्तियां लेकर प्रदर्शनकारियों ने पेपर लीक माफिया के खिलाफ आवाज बुलंद की। यात्रा का नेतृत्व सुराज सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी ने किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश का युवा दिन-रात मेहनत कर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता है, लेकिन पेपर लीक और भर्ती घोटालों के कारण उसकी मेहनत और भविष्य दोनों प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि देहरादून में बार-बार सामने आ रहे पेपर लीक के मामलों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत को तत्काल इस्तीफा देना चाहिए।प्रदेश महामंत्री देवेन्द्र सिंह बिष्ट ने कहा कि पेपर लीक की घटनाएं केवल परीक्षा व्यवस्था में गड़बड़ी नहीं, बल्कि लाखों गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों के सपनों पर सीधा प्रहार हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक पूरे रैकेट का पर्दाफाश कर दोषियों और संबंधित माफियाओं के खिलाफ कठोर कार्रवाई नहीं होती, आंदोलन जारी रहेगा।इस दौरान सुराज सेवा दल ने सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से राज्यपाल को चार सूत्रीय ज्ञापन भेजा। इसमें सभी भर्ती घोटालों की उच्चस्तरीय निष्पक्ष जांच, दोषियों को कठोर सजा, भर्ती परीक्षाओं को पूरी तरह पारदर्शी बनाने और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की गई। यात्रा में सुमित अग्रवाल, हिमांशु धामी, अमित अग्रवाल, राजेश थापा, पूजा नेगी, संगीता बिष्ट, कुनाल, शिवम, इंतजार, नौशाद अलीम, नफीस, अजय, नितिन कटारिया, सतवीर, फिरोज, विनोद राणा, उज्जवल, हकम और सुंदर समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ALSO READ  "हरिद्वार में ‘रैपिडो’ के खिलाफ फूटा संतों का गुस्सा! धर्मनगरी में नॉनवेज डिलीवरी पर श्री अखंड परशुराम अखाड़े का जोरदार प्रदर्शन, पंडित अधीर कौशिक बोले- आस्था से खिलवाड़ कतई बर्दाश्त नहीं"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 4 6 4 8
Users Today : 97
Users Yesterday : 849
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 4 6 4 8
Users Today : 97
Users Yesterday : 849