न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: राहुल गांधी के साथ अभद्रता के विरोध में कांग्रेस का काला दिवस, शिवालिक नगर चौक पर फूंका सरकार का पुतला BIG BREAKING:: मानव तस्करी पर उत्तराखंड पुलिस का बड़ा एक्शन, छह राज्यों ने मिलकर बनाई रणनीति, हरिद्वार पुलिस ने बालिका और मासूम को बचाया BIG BREAKING:: कुंभ-2027 की तैयारियों को मिलेगी रफ्तार, मंडलायुक्त आनंद स्वरूप ने दिए सख्त निर्देश! घाट, सड़कें और पुल समय पर होंगे तैयार, दिन-रात चलेगा निर्माण कार्य BIG BREAKING:: हर की पौड़ी पर भिक्षावृत्ति के खिलाफ चला अभियान, सुनीता चौधरी के नेतृत्व में बच्चों का रेस्क्यू; कनखल और ज्वालापुर के आश्रय गृहों में भेजे गए बच्चे BIG BREAKING:: बेतालघाट में नदी में डूबे 16 वर्षीय किशोर का शव बरामद, एसडीआरएफ के सर्च ऑपरेशन में मिली सफलता BIG BREAKING:: पानी साफ दो, बिल सही दो! विधायक आदेश चौहान ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, गलत बिलों पर लगाम लगाने की तैयारी
Home » प्रदर्शन » BIG BREAKING:: राहुल गांधी के साथ अभद्रता के विरोध में कांग्रेस का काला दिवस, शिवालिक नगर चौक पर फूंका सरकार का पुतला

BIG BREAKING:: राहुल गांधी के साथ अभद्रता के विरोध में कांग्रेस का काला दिवस, शिवालिक नगर चौक पर फूंका सरकार का पुतला

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। जंतर-मंतर पर चल रहे प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ कथित अभद्रता के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने 8 अक्टूबर 2026 को शिवालिक नगर चौक पर काला दिवस मनाकर विरोध प्रदर्शन किया। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के दिशा-निर्देशानुसार आयोजित इस प्रदर्शन में 26 भेल रानीपुर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपना आक्रोश व्यक्त किया और सरकार का पुतला दहन किया। कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के साथ कथित अभद्रता की घटना की निंदा करते हुए इसे लोकतांत्रिक मूल्यों और राजनीतिक शिष्टाचार के विरुद्ध बताया।

ALSO READ  पेपर लीक पर उत्तराखंड में बगावत! हरिद्वार में कांग्रेस ने फूंका सरकार का पुतला, युवाओं ने दी सड़कों से विधानसभा तक जंग की चेतावनी

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि लोकतंत्र में सभी राजनीतिक दलों और उनके नेताओं का सम्मान किया जाना चाहिए। किसी भी नेता के साथ अभद्र व्यवहार स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने इस मामले में सरकार के प्रति नाराजगी जताते हुए विरोध दर्ज कराया।शिवालिक नगर चौक पर हुए इस प्रदर्शन के माध्यम से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी नेतृत्व के प्रति एकजुटता प्रदर्शित की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि कांग्रेस लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा और जनहित के मुद्दों को लेकर अपना संघर्ष जारी रखेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 3 2 8 0
Users Today : 632
Users Yesterday : 836
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 3 2 8 0
Users Today : 632
Users Yesterday : 836