न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हरिद्वार में आंधी-ओलावृष्टि से तबाही, किसानों की फसलों पर मार! जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने दिए नुकसान के आकलन और मुआवजे के निर्देश BIG BREAKING:: नवरात्र से पहले हरिद्वार में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन! चाउमीन नूडल्स और डबल कंप्यूटर तेल मिथ्या छाप पाए गए, दो फर्मों को नोटिस जारी BIG BREAKING:: राहुल गांधी के साथ अभद्रता के विरोध में कांग्रेस का काला दिवस, शिवालिक नगर चौक पर फूंका सरकार का पुतला BIG BREAKING:: मानव तस्करी पर उत्तराखंड पुलिस का बड़ा एक्शन, छह राज्यों ने मिलकर बनाई रणनीति, हरिद्वार पुलिस ने बालिका और मासूम को बचाया BIG BREAKING:: कुंभ-2027 की तैयारियों को मिलेगी रफ्तार, मंडलायुक्त आनंद स्वरूप ने दिए सख्त निर्देश! घाट, सड़कें और पुल समय पर होंगे तैयार, दिन-रात चलेगा निर्माण कार्य BIG BREAKING:: हर की पौड़ी पर भिक्षावृत्ति के खिलाफ चला अभियान, सुनीता चौधरी के नेतृत्व में बच्चों का रेस्क्यू; कनखल और ज्वालापुर के आश्रय गृहों में भेजे गए बच्चे
Home » कार्यवाही » BIG BREAKING:: नवरात्र से पहले हरिद्वार में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन! चाउमीन नूडल्स और डबल कंप्यूटर तेल मिथ्या छाप पाए गए, दो फर्मों को नोटिस जारी

BIG BREAKING:: नवरात्र से पहले हरिद्वार में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन! चाउमीन नूडल्स और डबल कंप्यूटर तेल मिथ्या छाप पाए गए, दो फर्मों को नोटिस जारी

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। खाद्य सुरक्षा आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तराखंड विनय शंकर पांडेय एवं जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित के निर्देशों के अनुपालन में आगामी नवरात्र पर्व को ध्यान में रखते हुए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, हरिद्वार द्वारा खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए निरंतर कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में सहायक आयुक्त महिमानंद जोशी के नेतृत्व में शुक्रवार, 09 अक्टूबर 2026 को नगर निगम हरिद्वार क्षेत्र के विभिन्न प्रतिष्ठानों में आकस्मिक निरीक्षण एवं नमूना संग्रहण अभियान चलाया गया।

अभियान के तहत वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी, नगर निगम हरिद्वार कैलाश चंद्र टम्टा ने भूपतवाला एवं भीमगोड़ा क्षेत्र के विभिन्न प्रतिष्ठानों से मैगी, चाउमीन नूडल्स, कुट्टू का आटा, अचार एवं खाद्य तेल सहित कुल पांच विधिक नमूने जांच हेतु संग्रहित कर प्रयोगशाला भेजे।

निरीक्षण के दौरान भूपतवाला स्थित प्रतिष्ठान जय गंगा ट्रेडर्स से चाउमीन नूडल्स का नमूना लिया गया, जो मिथ्या छाप पाया गया। उक्त नूडल्स का निर्माण मैसर्स राजू फूड्स, मोहल्ला पांवधोई, ज्वालापुर, हरिद्वार द्वारा किया जाना पाया गया। इस संबंध में निर्माता फर्म राजू फूड्स को नोटिस जारी किया गया है।

इसी क्रम में भीमगोड़ा, हरिद्वार स्थित एक प्रतिष्ठान से डबल कंप्यूटर ब्रांड एडिबल वेजिटेबल ऑयल का नमूना जांच हेतु संग्रहित किया गया, जो मिथ्या छाप पाया गया। उक्त खाद्य तेल का निर्माण एवं पैकेजिंग करने वाली फर्म श्री नैना इंडस्ट्रीज, औद्योगिक क्षेत्र बहादराबाद, हरिद्वार को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के अंतर्गत सुसंगत धाराओं में नोटिस प्रेषित किया गया है।

खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 की धारा 52 के अंतर्गत मिथ्या छाप खाद्य सामग्री के संबंध में अधिकतम ₹3,00,000 तक के अर्थदंड का प्रावधान है।

ALSO READ  "अब लापरवाही नहीं चलेगी! टिहरी–चम्बा की सड़कों पर प्रशासन का कड़ा एक्शन, नियम तोड़ने वालों में मचा हड़कंप — 39 चालान, 4 वाहन सीज, नशेड़ी चालक सलाखों के पीछे"

इसके अतिरिक्त वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा भूपतवाला स्थित होटलों का भी निरीक्षण किया गया। इस दौरान होटल संचालकों को प्रतिष्ठानों में साफ-सफाई एवं स्वच्छता बनाए रखने, यात्रियों को ताजा भोजन परोसने तथा खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए गए।

खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा आगामी नवरात्र एवं त्योहारी सीजन को ध्यान में रखते हुए खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए निरीक्षण एवं नमूना संग्रहण अभियान आगे भी निरंतर जारी रखा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 3 4 5 2
Users Today : 172
Users Yesterday : 632
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 3 4 5 2
Users Today : 172
Users Yesterday : 632