न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: रानीपुर विधायक आदेश चौहान के मोबाइल पर साइबर अटैक की सूचना से मचा अलर्ट! उनके नाम से मैसेज आए तो रहें सावधान, पैसे भेजने से पहले जरूर करें पुष्टि BIG BREAKING:: 5 करोड़ की मांग और सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी का आरोप, हरिद्वार पुलिस ने 12 घंटे में सहारनपुर से महिला को किया गिरफ्तार BIG BREAKING:: हरिद्वार में लग्जरी बसों पर परिवहन विभाग का शिकंजा! तीसरे दिन भी ताबड़तोड़ कार्रवाई, 35 चालान और 2 बसें सीज BIG BREAKING:: हरिद्वार में आंधी-तूफान का कहर! ज्वालापुर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की दीवार भरभराकर गिरी, मलबे में दबीं दो गाड़ियां; टल गया बड़ा हादसा BIG BREAKING:: कुंभ मेले की तैयारियों में रातभर एक्शन मोड में डीएम मयूर दीक्षित, हरकी पैड़ी के घाटों और मंदिरों का सौंदर्यीकरण दीपावली से पहले पूरा करने के सख्त निर्देश BIG BREAKING:: खटीमा पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, जनता और जनप्रतिनिधियों की सुनीं समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश
Home » अलर्ट » BIG BREAKING:: रानीपुर विधायक आदेश चौहान के मोबाइल पर साइबर अटैक की सूचना से मचा अलर्ट! उनके नाम से मैसेज आए तो रहें सावधान, पैसे भेजने से पहले जरूर करें पुष्टि

BIG BREAKING:: रानीपुर विधायक आदेश चौहान के मोबाइल पर साइबर अटैक की सूचना से मचा अलर्ट! उनके नाम से मैसेज आए तो रहें सावधान, पैसे भेजने से पहले जरूर करें पुष्टि

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। रानीपुर विधायक आदेश चौहान के मोबाइल फोन पर साइबर अटैक होने की सूचना सामने आई है। इसके मद्देनजर लोगों से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध संदेश पर भरोसा नहीं करने की अपील की गई है। इस संबंध में जारी आवश्यक सूचना में लोगों को साइबर ठगी से बचने के लिए सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

सूचना के अनुसार, विधायक आदेश चौहान के नाम या मोबाइल नंबर से WhatsApp मैसेज, सोशल मीडिया संदेश, संदिग्ध लिंक अथवा पैसों से संबंधित कोई अनुरोध प्राप्त होने पर उस पर प्रतिक्रिया न दें। साथ ही, बिना पुष्टि किए किसी भी प्रकार का आर्थिक लेन-देन करने से बचें।

लोगों को विशेष रूप से आगाह किया गया है कि साइबर अपराधी किसी व्यक्ति के नाम और पहचान का दुरुपयोग कर परिचितों तथा आम लोगों को निशाना बना सकते हैं। ऐसे में किसी भी संदेश की सत्यता की पुष्टि किए बिना उस पर विश्वास करना नुकसानदायक हो सकता है।

अपील की गई है कि यदि विधायक के नाम से कोई व्यक्ति पैसे मांगता है या संदिग्ध लिंक भेजता है, तो संबंधित व्यक्ति से किसी अन्य विश्वसनीय माध्यम से संपर्क कर पुष्टि अवश्य करें। किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें और न ही अपनी निजी या बैंकिंग जानकारी साझा करें।

साइबर सुरक्षा के मद्देनजर लोगों से अपील की गई है कि वे स्वयं सतर्क रहें और इस सूचना को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाएं, ताकि संभावित साइबर ठगी से बचाव किया जा सके।

ALSO READ  हरिद्वार की ओर उमड़ा डाक कांवड़ियों का सैलाब! रोशनाबाद-बिहारीगढ़ मार्ग पर बाइक सवार श्रद्धालुओं की भरमार, प्रशासन अलर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 7 0 5 2
Users Today : 569
Users Yesterday : 682
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 7 0 5 2
Users Today : 569
Users Yesterday : 682