न्यूज़ फ्लैश
Haridwar: का बदलेगा कायाकल्प! हर की पैड़ी से रोड़ी बेलवाला तक विकास की ‘महागाथा’, श्रद्धालुओं को मिलेंगी हाईटेक सुविधाएं और सुगम आवागमन “Chakrata में ‘विकसित भारत’ मिशन का आगाज, विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने किया तीन दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ” “Roorkee: में चलती कार बनी आग का गोला! मंगलौर-हरिद्वार हाईवे पर धू-धूकर जली नई कार, देखते ही देखते हुई राख” “Haridwar:को CM धामी की बड़ी सौगात! 235 करोड़ की विकास परियोजनाओं का भूमि पूजन-शिलान्यास, गंगा कॉरिडोर से बदलेगी शहर की सूरत” “Haridwar:40वीं वाहिनी PAC में गूंजी परेड की गूंज, उपसेनानायक जोधराम जोशी ने लिया मान-प्रणाम; शस्त्रागार से लेकर आवासीय निर्माण तक व्यवस्थाओं का किया सघन निरीक्षण” “Laksar: में खनन माफियाओं का दुस्साहस! कार्रवाई करने पहुंची माइनिंग टीम पर हमला, सरकारी गाड़ी में तोड़फोड़ से मचा हड़कंप”
Home » अलर्ट » हरिद्वार की ओर उमड़ा डाक कांवड़ियों का सैलाब! रोशनाबाद-बिहारीगढ़ मार्ग पर बाइक सवार श्रद्धालुओं की भरमार, प्रशासन अलर्ट

हरिद्वार की ओर उमड़ा डाक कांवड़ियों का सैलाब! रोशनाबाद-बिहारीगढ़ मार्ग पर बाइक सवार श्रद्धालुओं की भरमार, प्रशासन अलर्ट

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार, 19 जुलाई 2025: सावन के पावन महीने में डाक कांवड़ यात्रा ने जोर पकड़ लिया है। हरिद्वार में डाक कांवड़ियों का पहुंचना शुरू हो गया है, जिसमें बाइक सवार श्रद्धालुओं की संख्या सबसे अधिक देखी जा रही है।रोशनाबाद–बिहारीगढ़ मोटर मार्ग पर कांवड़ियों की संख्या तेजी से बढ़ रही है, जिससे सड़क पर रफ्तार थमने लगी है। साथ ही, धनौरी–बिहारीगढ़ और माजरी–बिहारीगढ़ मार्गों से भी भारी संख्या में डाक कांवड़िए हरिद्वार की ओर आते-जाते दिख रहे हैं।इन मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद किया गया है। प्रशासन की ओर से ट्रैफिक नियंत्रण, मेडिकल सुविधा और जलपान केंद्रों की व्यवस्था की गई है ताकि श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न हो।

बाइक से तेज रफ्तार में दौड़ते हुए यह कांवड़िए ‘बोल बम’ के जयकारों के साथ शिवभक्ति में लीन नजर आ रहे हैं। आने वाले दिनों में इन मार्गों पर भीड़ और बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। प्रशासन ने लोगों से संयम बरतने और नियमों का पालन करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 1 5 4 4 7
Users Today : 768
Users Yesterday : 831
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 1 5 4 4 7
Users Today : 768
Users Yesterday : 831