न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: दशहरा महोत्सव में CM धामी का बड़ा संदेश, सत्य-धर्म की विजय और रामराज्य के आदर्शों के साथ सशक्त उत्तराखण्ड बनाने का संकल्प BIG BREAKING:: विजयदशमी पर नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने किया रावण दहन, जय श्रीराम के जयकारों से गूंजे नवोदय नगर और भेल के सेक्टर BIG BREAKING:: महा नवमी पर सेनानायक आयुष अग्रवाल ने की माँ भगवती की पूजा-अर्चना, कन्या भोज व भंडारे से भक्तिमय हुआ 40वीं वाहिनी पीएसी का माहौल BIG BREAKING:: कुंभ 2027 को लेकर पुलिस की तैयारी तेज, डॉ. नरेश चौधरी ने 4 दशक के अनुभवों से किया प्रशिक्षित BIG BREAKING:: महानवमी पर सीएम धामी ने किया हवन-पूजन, नौ कन्याओं का पूजन कर मां दुर्गा से मांगा प्रदेश की सुख-समृद्धि का आशीर्वाद BIG BREAKING:: कुंभ-2027 की तैयारी में जुटा हरिद्वार, 21 अक्टूबर से 7 नवंबर तक चलेगा महा स्वच्छता अभियान, हरकी पैड़ी से गंगा घाटों तक सफाई पर रहेगा खास फोकस!
Home » झटका » “रुड़की में जलभराव से हाहाकार! पार्षद अनुराग त्यागी पहुंचे डीएम दरबार, पनियाला रोड और शिवपुरम की बदहाल व्यवस्था पर उठाई आवाज”

“रुड़की में जलभराव से हाहाकार! पार्षद अनुराग त्यागी पहुंचे डीएम दरबार, पनियाला रोड और शिवपुरम की बदहाल व्यवस्था पर उठाई आवाज”

(शहजाद अली हरिद्वार)रुड़की। रुड़की के पनियाला रोड और शिवपुरम क्षेत्र में लंबे समय से बनी जलभराव की समस्या को लेकर पार्षद अनुराग त्यागी ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र समाधान की मांग की।

ज्ञापन में बताया गया कि बरसात के दौरान सड़कों और आवासीय क्षेत्रों में जलभराव होने से स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण राहगीरों, स्कूली बच्चों और व्यापारियों को भी दिक्कतें झेलनी पड़ती हैं।

पार्षद अनुराग त्यागी ने कहा कि समस्या को लेकर कई बार संबंधित विभागों को अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं हो पाया है।

उन्होंने जिलाधिकारी से क्षेत्र का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई कराने तथा जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग की। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक जांच एवं समाधान के निर्देश देने का आश्वासन दिया।

ALSO READ  BIG BREAKING:: रुड़की में भाजपा को झटका, दर्जनों कार्यकर्ताओं ने थामा कांग्रेस का हाथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 3 4 9 5
Users Today : 4
Users Yesterday : 811
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 3 4 9 5
Users Today : 4
Users Yesterday : 811