न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:सेंट्रियो मॉल में ‘हनुमान अंश’ देखकर अभिभूत हुए CM धामी, बोले—नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा का संदेश आज भी प्रेरणादायी BIG BREAKING : हरिद्वार में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, DM मयूर दीक्षित का बड़ा फैसला—5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद BIG BREAKING:हरिद्वार में बारिश का कहर, सुमननगर बना ‘तालाब’ — डीएम मयूर दीक्षित ने संभाली कमान, युद्धस्तर पर चल रहा जल निकासी अभियान BIG BREAKING:किसानों के लिए धामी सरकार की नई पहल! CM धामी ने लॉन्च किया ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ एप, मौसम से मंडी तक मिलेगी हर जरूरी जानकारी BIG BREAKING:देहरादून में मौसम का बड़ा अलर्ट! 3 घंटे का ऑरेंज अलर्ट, तेज बारिश और आकाशीय बिजली की आशंका—प्रशासन अलर्ट मोड पर BIG BREAKING:वन-क्लिक से धामी सरकार का बड़ा तोहफा! 9.91 लाख लाभार्थियों के खातों में पहुंची ₹147 करोड़ की सामाजिक सुरक्षा पेंशन
Home » ज्ञापन » “जौनसार-बावर की महिलाओं के सशक्तिकरण को लेकर भाजयुमो सक्रिय, जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन कौशल विकास केंद्र, महिला हाट और डिजिटल शिक्षा की उठाई मांग”

“जौनसार-बावर की महिलाओं के सशक्तिकरण को लेकर भाजयुमो सक्रिय, जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन कौशल विकास केंद्र, महिला हाट और डिजिटल शिक्षा की उठाई मांग”

(शहजाद अली हरिद्वार)देहरादून/चकराता। जौनसार-बावर क्षेत्र की महिलाओं के आर्थिक, सामाजिक और शैक्षणिक सशक्तिकरण को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने पहल करते हुए जिलाधिकारी देहरादून को ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्र की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने तथा उन्हें बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए कई महत्वपूर्ण मांगें रखीं।

भाजयुमो के प्रदेश मीडिया प्रभारी संजय तोमर के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया कि जौनसार-बावर की महिलाएं कृषि, पशुपालन, पारिवारिक दायित्वों और सामाजिक गतिविधियों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

क्षेत्र के विकास में उनके योगदान के बावजूद आज भी अनेक महिलाएं स्वरोजगार, कौशल प्रशिक्षण, स्वास्थ्य सुविधाओं, डिजिटल शिक्षा और बाजार तक पहुंच जैसी मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं।

ज्ञापन में मांग की गई कि प्रत्येक न्याय पंचायत स्तर पर महिला कौशल विकास एवं प्रशिक्षण केंद्र स्थापित किए जाएं, ताकि महिलाओं को स्वरोजगार और उद्यमिता से जोड़ा जा सके। साथ ही स्वयं सहायता समूहों को आर्थिक सहायता, प्रशिक्षण और विपणन सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं, जिससे उनकी आय में वृद्धि हो सके।

भाजयुमो ने महिलाओं और किशोरियों के लिए नियमित स्वास्थ्य परीक्षण एवं जागरूकता शिविर आयोजित करने की भी मांग उठाई। इसके अलावा युवतियों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने के लिए कंप्यूटर एवं डिजिटल साक्षरता प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किए जाने की आवश्यकता पर जोर दिया गया।ज्ञापन में महिलाओं द्वारा निर्मित उत्पादों की बिक्री और प्रदर्शन के लिए स्थायी “महिला हाट” स्थापित करने की मांग भी शामिल रही। संगठन का कहना है कि इससे स्थानीय उत्पादों को बाजार मिलेगा और महिलाओं की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं एवं स्वयं सहायता समूहों को जिला स्तर पर सम्मानित किए जाने का सुझाव भी दिया गया।

ALSO READ  कलियर में अवैध सट्टा-जुए के खिलाफ भारतीय किसान यूनियन (एकता) का बड़ा विरोध, चार सूत्रीय मांगों को लेकर SP देहात को सौंपा गया ज्ञापन, चेताया—यदि कार्रवाई नहीं हुई तो होगा उग्र आंदोलन

भाजयुमो प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी से इन जनहितकारी मांगों पर गंभीरता से विचार करते हुए शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई करने की अपेक्षा जताई। इस अवसर पर प्रदेश मीडिया प्रभारी संजय तोमर के साथ विपिन चौहान, मातवर चौहान, पप्पू जोशी, संजय जोशी, रघुवीर समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 5 3 5
Users Today : 88
Users Yesterday : 930
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 5 3 5
Users Today : 88
Users Yesterday : 930