न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:हरिद्वार में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, DM मयूर दीक्षित का बड़ा फैसला—5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद BIG BREAKING:हरिद्वार में बारिश का कहर, सुमननगर बना ‘तालाब’ — डीएम मयूर दीक्षित ने संभाली कमान, युद्धस्तर पर चल रहा जल निकासी अभियान BIG BREAKING:किसानों के लिए धामी सरकार की नई पहल! CM धामी ने लॉन्च किया ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ एप, मौसम से मंडी तक मिलेगी हर जरूरी जानकारी BIG BREAKING:देहरादून में मौसम का बड़ा अलर्ट! 3 घंटे का ऑरेंज अलर्ट, तेज बारिश और आकाशीय बिजली की आशंका—प्रशासन अलर्ट मोड पर BIG BREAKING:वन-क्लिक से धामी सरकार का बड़ा तोहफा! 9.91 लाख लाभार्थियों के खातों में पहुंची ₹147 करोड़ की सामाजिक सुरक्षा पेंशन BIG BREAKING:रोह नदी के उफान से पुल पर बह रहा सैलाब, खतरे के बीच लोगों से बोले समाजसेवी डॉ. गोविंदा—“अभी रास्ते से न निकलें”, प्रशासन से नए पुल की मांग!
Home » झटका » “लक्सर में भाजपा को बड़ा झटका! प्रमोद खारी के इस्तीफे के बाद हजारों समर्थकों ने भी छोड़ी पार्टी, बदलने लगे चुनावी समीकरण”

“लक्सर में भाजपा को बड़ा झटका! प्रमोद खारी के इस्तीफे के बाद हजारों समर्थकों ने भी छोड़ी पार्टी, बदलने लगे चुनावी समीकरण”

(शहजाद अली हरिद्वार)लक्सर। लक्सर की राजनीति में रविवार को बड़ा सियासी घटनाक्रम देखने को मिला। वरिष्ठ भाजपा नेता प्रमोद खारी के पार्टी से इस्तीफा देने के बाद उनके समर्थन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक संगम पैलेस में एकत्र हुए। बैठक में मौजूद हजारों समर्थकों ने भी भाजपा से दूरी बनाने का ऐलान कर दिया। इस घटनाक्रम को आगामी चुनाव से पहले भाजपा के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

संगम पैलेस में शक्ति प्रदर्शन

प्रमोद खारी के समर्थन में आयोजित बैठक में क्षेत्र के विभिन्न गांवों और कस्बों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। समर्थकों ने एक स्वर में कहा कि वे प्रमोद खारी के साथ खड़े हैं और उनका अगला राजनीतिक फैसला ही उनका भी फैसला होगा। बैठक के दौरान “प्रमोद खारी जहां जाएंगे, हम भी वहीं जाएंगे” जैसे नारों से पूरा परिसर गूंज उठा।

जनता के फैसले को बताया सर्वोपरि

बैठक को संबोधित करते हुए प्रमोद खारी ने कहा कि अब उनके राजनीतिक भविष्य का निर्णय जनता करेगी। उन्होंने कहा कि यदि जनता किसी राजनीतिक दल से चुनाव लड़ने की सलाह देगी तो वह उसी पार्टी के टिकट पर चुनाव मैदान में उतरेंगे। वहीं यदि जनता निर्दलीय चुनाव लड़ने का निर्णय करेगी तो वह बिना किसी दल के समर्थन के चुनाव लड़ेंगे।

चुनावी समीकरणों पर पड़ेगा असर

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि प्रमोद खारी के इस्तीफे और उनके साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के भाजपा छोड़ने से लक्सर विधानसभा क्षेत्र के चुनावी समीकरण बदल सकते हैं। क्षेत्र में उनकी मजबूत पकड़ और समर्थकों की संख्या को देखते हुए यह घटनाक्रम आने वाले दिनों में कई दलों की रणनीति को प्रभावित कर सकता है।

ALSO READ  "रुड़की में भाजपा को बड़ा सियासी झटका! युवा नेताओं ने छोड़ा साथ, कांग्रेस का दामन थामते ही गरमाई उत्तराखंड की राजनीति"
अब सबकी नजर अगले कदम पर

फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यही है कि प्रमोद खारी किस राजनीतिक दल का दामन थामेंगे या फिर निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे। उनके अगले कदम पर न केवल समर्थकों बल्कि क्षेत्र की सभी प्रमुख राजनीतिक पार्टियों की नजर टिकी हुई है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में उनका फैसला लक्सर की राजनीति को नया मोड़ दे सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 1 2 4
Users Today : 607
Users Yesterday : 685
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 1 2 4
Users Today : 607
Users Yesterday : 685