
BIG BREAKING:: नशे के सौदागरों पर हरिद्वार पुलिस का हंटर! 93 नशीले इंजेक्शनों के साथ दो गिरफ्तार, बुलेट समेत पकड़े गए नसीम और तन्मय
(शहजाद अली हरिद्वार) बहादराबाद। उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय देहरादून द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार 2026 के तहत हरिद्वार पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कोतवाली बहादराबाद पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 93 नशीले इंजेक्शन और एक बुलेट मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस






















