न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हरिद्वार में अतिक्रमण पर नगर निगम का बड़ा एक्शन! प्रेम नगर चौक से चंद्राचार्य चौक तक चला अभियान, सड़कें और फुटपाथ खाली कराने में जुटी टीम BIG BREAKING:: उत्तराखंड में विकास कार्यों की रफ्तार बढ़ाने की तैयारी, भूमि अधिग्रहण से लेकर वन मंजूरी और यूटिलिटी शिफ्टिंग तक की अड़चनें दूर करने पर मंथन BIG BREAKING:: गढ़वाली-कुमाऊँनी-जौनसारी को मिलेगा AI का साथ, सीएम धामी ने लॉन्च किया ‘भाषा AI’ पोर्टल! BIG BREAKING:: रुड़की में रोजगार की नई पहल! चावमंडी में ऑर्नामेंटल फिश कियोस्क का शुभारंभ, सजावटी मछलियों के कारोबार को मिलेगी नई उड़ान BIG BREAKING:: हरिद्वार में SC-ST पीड़ितों को बड़ी राहत की तैयारी! एक सप्ताह में आर्थिक सहायता देने पर जोर, अत्याचार के मामलों की रोकथाम के लिए प्रशासन सख्त BIG BREAKING:: दिल्ली में दिग्गजों से मिले रानीपुर विधायक आदेश चौहान! रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सांसद बांसुरी स्वराज से की खास मुलाकात, कई अहम मुद्दों पर हुई चर्चा
Home » कार्यवाही » BIG BREAKING:: हरिद्वार में अतिक्रमण पर नगर निगम का बड़ा एक्शन! प्रेम नगर चौक से चंद्राचार्य चौक तक चला अभियान, सड़कें और फुटपाथ खाली कराने में जुटी टीम

BIG BREAKING:: हरिद्वार में अतिक्रमण पर नगर निगम का बड़ा एक्शन! प्रेम नगर चौक से चंद्राचार्य चौक तक चला अभियान, सड़कें और फुटपाथ खाली कराने में जुटी टीम

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन तथा नगर आयुक्त नन्दन कुमार के नेतृत्व एवं निर्देशों के क्रम में नगर निगम हरिद्वार द्वारा शहर में सार्वजनिक मार्गों एवं स्थानों को अतिक्रमण मुक्त बनाने के उद्देश्य से अतिक्रमण हटाओ अभियान संचालित किया गया। अभियान के तहत आज प्रेम नगर चौक से चंद्राचार्य चौक तक नगर निगम की टीम ने कार्रवाई करते हुए सड़क एवं सार्वजनिक स्थानों पर किए गए अतिक्रमण को हटाया।

इस अभियान का उद्देश्य शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखना, पैदल यात्रियों को आवागमन में सुविधा प्रदान करना तथा सार्वजनिक मार्गों पर अनावश्यक अवरोधों को दूर करना रहा। नगर निगम की टीम ने संबंधित क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की, जिससे आमजन को आवागमन में सुविधा मिल सके और सड़कों एवं सार्वजनिक स्थानों का व्यवस्थित उपयोग सुनिश्चित किया जा सके।

अभियान के दौरान मुख्य सफाई निरीक्षक श्रीकान्त, सफाई निरीक्षक मोहित कुमार, सुपरवाइजर कुलदीप एवं लवकेश सहित नगर निगम की टीम के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

नगर निगम हरिद्वार द्वारा शहर में स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने, यातायात को सुगम रखने तथा सार्वजनिक स्थलों को अतिक्रमण मुक्त बनाए रखने के लिए निरंतर अभियान चलाए जा रहे हैं। नगर निगम का उद्देश्य शहरवासियों एवं बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित वातावरण उपलब्ध कराना है।

नगर निगम प्रशासन ने नागरिकों एवं व्यापारियों से अपील की है कि वे सड़कों, फुटपाथों एवं अन्य सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण न करें। दुकानों के बाहर सामान रखकर या अस्थायी संरचनाएं बनाकर आवागमन बाधित न करें तथा शहर की स्वच्छता, सुंदरता एवं यातायात व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें।

ALSO READ  "हरिद्वार पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नाबालिग बालिका से दुष्कर्म का आरोपी कन्हैया गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 5 5 3 9
Users Today : 119
Users Yesterday : 894
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 5 5 3 9
Users Today : 119
Users Yesterday : 894