न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: कुंभ-2027 की तैयारी में जुटा हरिद्वार, 21 अक्टूबर से 7 नवंबर तक चलेगा महा स्वच्छता अभियान, हरकी पैड़ी से गंगा घाटों तक सफाई पर रहेगा खास फोकस! BIG BREAKING:: सड़क हादसे में कांस्टेबल चालक प्रमोद कुमार का निधन, हरिद्वार पुलिस ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई BIG BREAKING:: लकड़ी के सौदे में 6 लाख की चपत लगाकर दो साल से पुलिस को दे रहा था चकमा, ₹5 हजार के इनामी को ‘ऑपरेशन प्रहार’ में हरिद्वार पुलिस ने गाजीपुर से दबोचा! BIG BREAKING:: 8 महीने तक छिपता रहा आरोपी, आखिर हरिद्वार पुलिस के ‘प्रहार’ से नहीं बच पाया! राजस्थान के भिवाड़ी से गिरफ्तार, नाबालिग सकुशल बरामद BIG BREAKING:: दशहरे पर राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन का संदेश, बुराई पर अच्छाई की जीत के साथ प्रेम-सौहार्द और भाईचारे का दिया मंत्र! BIG BREAKING:: त्योहारों पर हुड़दंगियों की खैर नहीं! हरिद्वार पुलिस अलर्ट, बहादराबाद में विकास रावत की चेकिंग से संदिग्धों में मची हलचल
Home » कार्यवाही » BIG BREAKING:: 8 महीने तक छिपता रहा आरोपी, आखिर हरिद्वार पुलिस के ‘प्रहार’ से नहीं बच पाया! राजस्थान के भिवाड़ी से गिरफ्तार, नाबालिग सकुशल बरामद

BIG BREAKING:: 8 महीने तक छिपता रहा आरोपी, आखिर हरिद्वार पुलिस के ‘प्रहार’ से नहीं बच पाया! राजस्थान के भिवाड़ी से गिरफ्तार, नाबालिग सकुशल बरामद

(शहजाद अली हरिद्वार) भगवानपुर। हरिद्वार पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए आठ माह से लापता नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस ने मामले में आरोपी आदिश पुत्र आबिद को राजस्थान के भिवाड़ी से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर नाबालिग बालिका का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप है।

पुलिस के अनुसार, 28 फरवरी 2026 को पीड़ित बालिका के पिता की लिखित तहरीर के आधार पर कोतवाली भगवानपुर में आरोपी आदिश के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 101/2026 दर्ज किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार ने प्रभारी निरीक्षक भगवानपुर को बालिका की सकुशल बरामदगी के निर्देश दिए थे।

इसके बाद प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में पुलिस की अलग-अलग टीमें गठित की गईं। पुलिस टीमों ने मुखबिरों को सक्रिय करने के साथ ही सीसीटीवी फुटेज खंगाले और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस व अन्य माध्यमों से आरोपी की तलाश शुरू की। संभावित ठिकानों पर भी दबिश दी गई।

इसी क्रम में 19 अक्टूबर 2026 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने राजस्थान के भिवाड़ी थाना क्षेत्र के आजाद नगर से आरोपी आदिश को पकड़ लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से अपहृत नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद कर लिया।

पुलिस टीम में उपनिरीक्षक सुनील पंत, हेड कांस्टेबल अरविंद तोमर और महिला कांस्टेबल अनुपमा शामिल रहे। मामले में पुलिस की आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

ALSO READ  "दिनदहाड़े घर में धावा बोलकर जेवरात उड़ाने वाला शातिर चोर शुभम गिरफ्तार, गंगनहर पुलिस की मुस्तैदी से सोने-चांदी के आभूषण बरामद"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 3 1 7 0
Users Today : 490
Users Yesterday : 672
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 3 1 7 0
Users Today : 490
Users Yesterday : 672