(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। कोतवाली नगर पुलिस ने वरिष्ठ पत्रकार गोपाल रावत के घर हुई लाखों रुपये की चोरी का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी की रकम में से खर्च होने के बाद बची 1 लाख 20 हजार रुपये की नकदी बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी स्मैक और हेरोइन के नशे का आदी है और नशे की जरूरतों को पूरा करने के लिए उसने चोरी की वारदात को अंजाम दिया था।
पुलिस के मुताबिक, 7 अक्टूबर 2026 को पत्रकार गोपाल रावत निवासी श्रवणनाथ नगर, हरिद्वार ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि अज्ञात चोर उनके घर का ताला तोड़कर चार लाख रुपये की नकदी चोरी कर ले गए हैं। शिकायत के आधार पर कोतवाली नगर में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। साथ ही इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और सुरागरसी-पतारसी के जरिए आरोपी की तलाश की गई।
लगातार प्रयासों के बाद पुलिस ने 18 अक्टूबर को दविंदर (25) पुत्र किशोर, निवासी वार्ड नंबर-7, जिला सांबा, जम्मू-कश्मीर को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह नशे का आदी है। चोरी के बाद वह दिल्ली और हिमाचल प्रदेश गया, जहां उसने नशे सहित अन्य गतिविधियों पर रकम खर्च की।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 1.20 लाख रुपये बरामद किए हैं। उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक कुंदन सिंह राणा सहित छह पुलिसकर्मी शामिल रहे।








































Users Today : 467
Users Yesterday : 737






