न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: पर्यटन को 12 महीने रफ्तार देने की तैयारी! राज्यपाल गुरमीत सिंह से पर्यटन सचिव धीराज सिंह गर्ब्याल की मुलाकात, जिलावार बनेगा एडवेंचर कैलेंडर BIG BREAKING:: एक्कड़ कलां में 10 अक्टूबर को लगेगा कानून की जानकारी का महाकुंभ, जनपद न्यायाधीश से लेकर डीएम-एसएसपी तक जुटेंगे, तैयारियों में जुटा प्रशासन! BIG BREAKING:: उत्तराखंड की सियासत में तीसरे विकल्प का शंखनाद! आनंद स्वरूप बोले—‘एक पार्टी नागनाथ तो दूसरी सांपनाथ’, 1 नवंबर को देहरादून से होगा बड़ा ऐलान BIG BREAKING:: दूरस्थ पहाड़ों की आवाज बनी धामी सरकार! SC-ST समाज से CM धामी का आत्मीय संवाद, बोले—हर वर्ग को मिलेगा विकास का समान हक BIG BREAKING:: जलालपुर डाडा में 29 पुराने पेड़ों की होगी सार्वजनिक नीलामी, 14 अक्टूबर को लगेगी बोली—2.75 लाख से होगी शुरुआत BIG BREAKING:: नवरात्रि से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन: ब्लिंकिट वेयरहाउस से कुट्टू-पनीर के 4 नमूने, होटल में एक्सपायरी सामान मिलने पर चालान
Home » निरीक्षण » BIG BREAKING:: कुंभ-2027 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार! नगर आयुक्त नंदन कुमार का ग्राउंड जीरो निरीक्षण, अफसरों को दो टूक—समय पर काम पूरा करो, गुणवत्ता से समझौता नहीं!

BIG BREAKING:: कुंभ-2027 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार! नगर आयुक्त नंदन कुमार का ग्राउंड जीरो निरीक्षण, अफसरों को दो टूक—समय पर काम पूरा करो, गुणवत्ता से समझौता नहीं!

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। कुंभ मेला-2027 की तैयारियों के क्रम में नगर आयुक्त, नगर निगम हरिद्वार श्री नंदन कुमार द्वारा मंगलवार को विभिन्न निर्माणाधीन कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति का जायजा लिया गया।

निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने सिंचाई विभाग द्वारा नगर निगम कार्यालय के समीप अपर गंगा नहर के दाहिने किनारे कराए जा रहे घाट निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। इसके साथ ही कुंभ मेला क्षेत्र के अंतर्गत जनपद हरिद्वार के विकासखंड बहादराबाद स्थित बैरागी कैंप क्षेत्र में स्केप चैनल पर निर्माणाधीन स्नान घाटों की प्रगति का भी जायजा लिया गया।

नगर आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्थाओं को निर्देशित किया कि कुंभ मेला-2027 की महत्ता एवं निर्धारित समयसीमा को ध्यान में रखते हुए सभी निर्माण कार्य निर्धारित अवधि के भीतर हर हाल में पूर्ण किए जाएं। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि कार्यों में किसी भी प्रकार की अनावश्यक देरी न हो तथा आवश्यकता के अनुसार रात्रिकालीन शिफ्ट में भी कार्य कराया जाए, ताकि निर्धारित समयसीमा से पूर्व सभी कार्य पूर्ण किए जा सकें।

उन्होंने निर्माण कार्यों में गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। विशेष रूप से पानी के चैनलों, स्नान घाटों एवं अन्य संबंधित निर्माण कार्यों में प्रयुक्त सामग्री की गुणवत्ता तथा निर्माण कार्य निर्धारित तकनीकी मानकों के अनुरूप सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने कहा कि कार्यों की गति बढ़ाने के साथ-साथ गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।

नगर आयुक्त ने अधिकारियों को निर्माण कार्यों की नियमित एवं प्रभावी निगरानी करने तथा कार्यदायी संस्थाओं के साथ निरंतर समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कुंभ मेला-2027 में देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन को देखते हुए मेला क्षेत्र में आवश्यक अवस्थापना एवं अन्य व्यवस्थाओं का समय से पूर्व पूर्ण होना अत्यंत महत्वपूर्ण है।

ALSO READ  एसएसपी ने कोतवाली ज्वालापुर का किया वार्षिक निरीक्षण, तकनीकी अपग्रेडेशन और पारदर्शिता पर दिया जोर

उन्होंने कहा कि समस्त संबंधित विभागों एवं कार्यदायी संस्थाओं के बीच बेहतर समन्वय, नियमित निगरानी तथा समयबद्ध कार्य निष्पादन के माध्यम से कुंभ मेला-2027 की तैयारियों को निर्धारित समय में पूर्ण किया जाना प्राथमिकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 1 3 0 5
Users Today : 507
Users Yesterday : 944
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 1 3 0 5
Users Today : 507
Users Yesterday : 944