न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई कलम-दवात पूजा, भगवान चित्रगुप्त के जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर BIG BREAKING:: कैंची धाम के पास भीषण सड़क हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरी बरेली के युवकों की कार, चालक की मौत, चार घायल BIG BREAKING:: उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 30 IAS-PCS अधिकारियों के तबादले, कई जिलों के CDO और नगर आयुक्त बदले BIG BREAKING:: हरक सिंह रावत की बढ़ी मुश्किलें! जेनी पहुंची असम के CM हिमंता बिस्वा सरमा के दरबार, अब असम में गूंजेगा 2003 का मामला, क्या दर्ज होगा मुकदमा? BIG BREAKING:: जनता की समस्याओं पर मंत्री प्रदीप बत्रा का त्वरित एक्शन, जनसुनवाई में सुनीं फरियादें; जरूरतमंदों को बांटे राहत कोष के चेक! BIG BREAKING:: बडेडी में राव काले खान की विशाल जनसभा, मुस्लिम समाज को भाजपा से जोड़ने का नेताओं ने किया आह्वान
Home » शिकंजा » BIG BREAKING:: हरिद्वार में केबल के जंजाल पर नगर निगम का शिकंजा, 7 दिन में स्ट्रीट पोल खाली करने का अल्टीमेटम!

BIG BREAKING:: हरिद्वार में केबल के जंजाल पर नगर निगम का शिकंजा, 7 दिन में स्ट्रीट पोल खाली करने का अल्टीमेटम!

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। सहायक नगर आयुक्त ने अवगत कराया है कि नगर निगम हरिद्वार क्षेत्र में डिश, मोबाइल एवं ब्रॉडबैंड आदि सेवाएं प्रदान करने वाली विभिन्न फर्मों/कंपनियों द्वारा नगर निगम के स्ट्रीट पोलों पर बिना किसी पूर्व अनुमति के अनियोजित एवं अनियंत्रित तरीके से वायर/केबल लगाए गए हैं। इन अनियोजित वायर/केबल के कारण नगर निगम हरिद्वार की सुंदरता एवं शहर का स्वरूप प्रभावित हो रहा है।

नगर निगम हरिद्वार द्वारा डिश/केबल, मोबाइल एवं ब्रॉडबैंड आदि सेवाएं प्रदान करने वाली समस्त फर्मों/कंपनियों के संचालकों को सूचित किया गया है कि वे अपनी सेवाओं से संबंधित सभी प्रकार के अनियोजित एवं अनियंत्रित वायर/केबल को सूचना प्रकाशित होने के सात दिवस के भीतर नगर निगम क्षेत्र के स्ट्रीट पोलों से हटा लें।

सहायक नगर आयुक्त ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित अवधि के भीतर संबंधित फर्मों/कंपनियों द्वारा अनियोजित एवं अनियंत्रित वायर/केबल नहीं हटाए जाने की स्थिति में नगर निगम हरिद्वार द्वारा अपने स्तर से उक्त वायर/केबल को हटाने की कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई से संबंधित समस्त उत्तरदायित्व संबंधित फर्म/कंपनी के संचालक का होगा।

ALSO READ  BIG BREAKING: नदियों में कूड़ा फेंका तो सीधे FIR! डीएम आशीष चौहान ने कसा शिकंजा, अनधिकृत डंपिंग साइट पर भी होगी सख्त कार्रवाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

6 0 7 6 8 6
Users Today : 260
Users Yesterday : 844
[democracy id="1"]

Our Visitor

6 0 7 6 8 6
Users Today : 260
Users Yesterday : 844