न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: नशे के खिलाफ जंग में अभिभावकों की भूमिका अहम, युवाओं को नशे की दलदल से बचाने के लिए एडीजी ने किया जागरूकता का आह्वान BIG BREAKING:: संस्कार, सेवा और समर्पण से बनेगा समर्थ राष्ट्र, राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने शताब्दी समारोह में दिया राष्ट्र निर्माण और युवा शक्ति का संदेश BIG BREAKING:: “अब एआई बताएगा सरकारी योजनाओं का रास्ता! धामी के सामने ऐप-पोर्टल का प्रदर्शन, कुंभ तैयारियों पर भी बड़ा मंथन” BIG BREAKING:: खेती-बाड़ी को मिलेगा सहकारी बैंक का सहारा, रुड़की में 61 किसानों को 55 लाख का ब्याजमुक्त ऋण वितरित BIG BREAKING:: चुनावी हैट्रिक के लिए भाजपा का मेगा प्लान तैयार, हर मोर्चे को 1 लाख नए सदस्य जोड़ने का लक्ष्य; बूथ से जिले तक संगठन मजबूत कर जीत की रणनीति पर महामंथन BIG BREAKING:: अखाड़े की खींचतान से आहत करौली शंकर महाराज ने छोड़ा महामंडलेश्वर पद, तानाशाही और सम्मान की अनदेखी पर उठाए सवाल, संत समाज में हलचल
Home » मुठभेड़ » BIG BREAKING:: हरिद्वार में दिल्ली के नामी बदमाश का एनकाउंटर, पुलिस की जवाबी फायरिंग में पैर में लगी गोली

BIG BREAKING:: हरिद्वार में दिल्ली के नामी बदमाश का एनकाउंटर, पुलिस की जवाबी फायरिंग में पैर में लगी गोली

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। शहर कोतवाली क्षेत्र के खड़खड़ी में मंगलवार देर रात पुलिस और चेन स्नेचिंग के आरोपी बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस के मुताबिक बदमाश ने घेराबंदी के दौरान पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली बदमाश के दाएं पैर में लगी, जिससे वह घायल होकर मौके पर गिर पड़ा। घायल बदमाश की पहचान नरेश निवासी सुलतानपुरी, दिल्ली के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार नरेश हरिद्वार में हुई चेन स्नेचिंग की दो घटनाओं में शामिल बताया जा रहा है। नगर कोतवाल की टीम आरोपी की तलाश में जुटी थी। इसी दौरान खड़खड़ी क्षेत्र में पुलिस ने उसे घेर लिया। खुद को घिरता देख आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें बदमाश के पैर में गोली लगी।

गोली लगने के बाद घायल बदमाश को पुलिस ने तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ करने के साथ उसके आपराधिक इतिहास को भी खंगाल रही है।

मुठभेड़ के बाद का एक वीडियो भी चर्चा में है, जिसमें घायल बदमाश पुलिसकर्मियों के सामने रोता नजर आया। बताया जा रहा है कि वह पुलिस से रहम की गुहार लगाते हुए कह रहा था—“माफ कर दो साहब, गलती हो गई।” पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

ALSO READ  मोतीचूर फ्लाईओवर से युवक को धक्का देकर मारने की कोशिश: ज्वालापुर निवासी शुभ चौहान एम्स में भर्ती, दो आरोपियों पर हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

6 1 6 0 2 5
Users Today : 206
Users Yesterday : 662
[democracy id="1"]

Our Visitor

6 1 6 0 2 5
Users Today : 206
Users Yesterday : 662