न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: पर्यटन को 12 महीने रफ्तार देने की तैयारी! राज्यपाल गुरमीत सिंह से पर्यटन सचिव धीराज सिंह गर्ब्याल की मुलाकात, जिलावार बनेगा एडवेंचर कैलेंडर BIG BREAKING:: एक्कड़ कलां में 10 अक्टूबर को लगेगा कानून की जानकारी का महाकुंभ, जनपद न्यायाधीश से लेकर डीएम-एसएसपी तक जुटेंगे, तैयारियों में जुटा प्रशासन! BIG BREAKING:: उत्तराखंड की सियासत में तीसरे विकल्प का शंखनाद! आनंद स्वरूप बोले—‘एक पार्टी नागनाथ तो दूसरी सांपनाथ’, 1 नवंबर को देहरादून से होगा बड़ा ऐलान BIG BREAKING:: दूरस्थ पहाड़ों की आवाज बनी धामी सरकार! SC-ST समाज से CM धामी का आत्मीय संवाद, बोले—हर वर्ग को मिलेगा विकास का समान हक BIG BREAKING:: जलालपुर डाडा में 29 पुराने पेड़ों की होगी सार्वजनिक नीलामी, 14 अक्टूबर को लगेगी बोली—2.75 लाख से होगी शुरुआत BIG BREAKING:: नवरात्रि से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन: ब्लिंकिट वेयरहाउस से कुट्टू-पनीर के 4 नमूने, होटल में एक्सपायरी सामान मिलने पर चालान
Home » कार्यवाही » BIG BREAKING:: नवरात्रि से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन: ब्लिंकिट वेयरहाउस से कुट्टू-पनीर के 4 नमूने, होटल में एक्सपायरी सामान मिलने पर चालान

BIG BREAKING:: नवरात्रि से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन: ब्लिंकिट वेयरहाउस से कुट्टू-पनीर के 4 नमूने, होटल में एक्सपायरी सामान मिलने पर चालान

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार । आगामी नवरात्रि पर्व एवं यात्रा सीजन को ध्यान में रखते हुए आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तराखंड विनय शंकर पांडे एवं जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित के निर्देशों के अनुपालन में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन हरिद्वार द्वारा खाद्य पदार्थों में मिलावट की रोकथाम के लिए सघन निरीक्षण एवं नमूना संग्रहण अभियान चलाया गया।

इसी क्रम में मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026 को सहायक आयुक्त/अभिहित अधिकारी खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन हरिद्वार महिमानंद जोशी के नेतृत्व में नगर निगम क्षेत्र हरिद्वार में विभिन्न प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया।

अभियान के तहत कनखल स्थित ब्लिंकिट कॉमर्स प्राइवेट लिमिटेड के वेयरहाउस का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान संदेह के आधार पर कुट्टू के आटे के 02 तथा पनीर के 02, कुल 04 विधिक नमूने जांच हेतु लिए गए। निरीक्षण के दौरान स्टोर में कार्मिकों का मेडिकल फिटनेस, पेस्ट कंट्रोल की रिपोर्ट, चूहों की रोकथाम हेतु किए गए प्रावधान एवं एफएसएमएस प्लान आदि से संबंधित अभिलेख प्रस्तुत नहीं किए गए। इस पर उक्त स्टोर को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 की धारा 32 के तहत नोटिस जारी किया गया।

इसके अतिरिक्त जगजीतपुर, कनखल स्थित होटल सुकून बाय द गंगेज, जिसका संचालन परफेक्ट स्टेज होटल्स एंड रिजॉर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा किया जा रहा है, का भी आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान आटा एवं चावल सहित कुल 02 विधिक नमूने जांच हेतु लिए गए।

निरीक्षण के दौरान होटल की किचन में खाद्य पदार्थों के निर्माण में प्रयुक्त किए जा रहे कुछ कच्चे खाद्य पदार्थ कालातीत अर्थात एक्सपायरी तिथि के बाद भी उपयोग किए जाते हुए पाए गए। इस पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत होटल के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की गई।

ALSO READ  "शिवालिक नगर के होटल में देर रात DJ को लेकर मचा बवाल, “DJ वाले बाबूजी” समेत 5 लोग पुलिस हिरासत में, शराब के नशे में हुई मारपीट के बाद रानीपुर पुलिस का त्वरित एक्शन"

होटल में कार्यरत कार्मिकों का मेडिकल फिटनेस, पेस्ट कंट्रोल की रिपोर्ट, पेयजल की जांच आख्या, खाद्य पदार्थों की जांच आख्या आदि अभिलेख भी प्रस्तुत नहीं किए गए। इस पर होटल प्रबंधन को संबंधित अभिलेख एक सप्ताह के भीतर कार्यालय में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

इस प्रकार निरीक्षण अभियान के दौरान प्रयोगशाला जांच हेतु कुल 06 विधिक नमूने संग्रहित किए गए हैं। सभी नमूनों को नियमानुसार प्रयोगशाला जांच हेतु भेजा जा रहा है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा स्पष्ट किया गया कि आगामी नवरात्रि पर्व एवं यात्रा सीजन को देखते हुए खाद्य पदार्थों में मिलावट, गुणवत्ता में कमी तथा एक्सपायरी खाद्य सामग्री के प्रयोग की रोकथाम के लिए निरीक्षण एवं नमूना संग्रहण की कार्रवाई लगातार जारी रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 1 2 7 6
Users Today : 478
Users Yesterday : 944
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 1 2 7 6
Users Today : 478
Users Yesterday : 944