न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हरिद्वार में अज्ञात वाहन की टक्कर से राष्ट्रीय पक्षी मोर की मौत, मौके पर जुटी लोगों की भीड़ BIG BREAKING:: चमोली में प्रशासनिक फेरबदल के बाद नई टीम की एंट्री! दीपक शेट बने 31वें CDO तो नारायण नबियाल ने संभाली 18वें ADM की कमान BIG BREAKING:: दिल्ली में सांसद अनिल बलूनी के आवास पहुंचे सीएम धामी, इगास पर्व की दी शुभकामनाएं; लोकसंस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश BIG BREAKING:: रुड़की में देह व्यापार के अड्डे पर पुलिस की बड़ी रेड! होटल में मचा हड़कंप, तीन महिलाएं और होमगार्ड जवान हिरासत में BIG BREAKING:: 23 साल पुराने जैनी प्रकरण में नया मोड़, हरक सिंह रावत के खिलाफ असम में 17 धाराओं में मुकदमा दर्ज BIG BREAKING:: मसूरी में SDRF की नई पोस्ट का आगाज, अब आपदा आते ही दौड़ेगी रेस्क्यू टीम! सेनानायक अर्पण यदुवंशी ने परखी तैयारियां, जवानों को दिए मुस्तैदी के निर्देश
Home » संदेश » BIG BREAKING:: सेवा संकल्प का संदेश, नानकमत्ता में CM धामी का स्वच्छता अभियान पर जोर गुरुद्वारा साहिब में टेका माथा, खुद झाड़ू लगाकर किया श्रमदान—बोले, “स्वच्छता को बनाएं जीवनशैली”

BIG BREAKING:: सेवा संकल्प का संदेश, नानकमत्ता में CM धामी का स्वच्छता अभियान पर जोर गुरुद्वारा साहिब में टेका माथा, खुद झाड़ू लगाकर किया श्रमदान—बोले, “स्वच्छता को बनाएं जीवनशैली”

(शहजाद अली हरिद्वार)नानकमत्ता । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब परिसर में आयोजित स्वच्छता कार्यक्रम में प्रतिभाग कर श्रमदान किया। मुख्यमंत्री ने स्वयं साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता को जीवनशैली का हिस्सा बनाने का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने इससे पहले गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब में मत्था टेक प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से मुख्यमंत्री को सरोपा एवं स्मृति चिह्न भेंट किया गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि धार्मिक स्थलों की पवित्रता बनाए रखने के साथ ही अपने आसपास के परिवेश को स्वच्छ रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड धार्मिक एवं पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण राज्य है और यहां देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं पर्यटक आते हैं। ऐसे में धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों के साथ ही बस अड्डों, रेलवे स्टेशनों, अस्पतालों, सरकारी कार्यालयों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता बनाए रखने के लिए निरंतर प्रयास किए जाने चाहिए।

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा के प्रति समर्पण का उल्लेख करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में सेवा, स्वच्छता और जनभागीदारी की भावना को नई मजबूती मिली है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिवस 17 सितम्बर से प्रदेश में प्रारंभ ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत सेवा, जनभागीदारी, संवाद और नवाचार से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब परिसर में स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वच्छता किसी एक अभियान या कार्यक्रम तक सीमित नहीं रहनी चाहिए। इसे निरंतर जनभागीदारी के माध्यम से आगे बढ़ाते हुए प्रत्येक नागरिक को अपने आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ रखने में योगदान देना चाहिए।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रेम सिंह टुरना, पूर्व विधायक प्रेम सिंह राणा, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष सरदार जोगेंद्र सिंह, महासचिव सरदार अमरजीत सिंह बोपराय, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, एसएसपी अजय गणपति, मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शासनी सहित गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

ALSO READ  BIG BREAKING:: देहरादून में सीएम धामी का बड़ा संदेश: डिग्रियों के साथ संस्कार भी जरूरी, डॉ. कलाम के सपनों से प्रेरित होकर आगे बढ़ें युवा!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

6 1 4 5 0 2
Users Today : 275
Users Yesterday : 613
[democracy id="1"]

Our Visitor

6 1 4 5 0 2
Users Today : 275
Users Yesterday : 613