न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: आकाश आनंद की बसपा में फिर वापसी, मायावती ने दोबारा सौंपी बड़ी जिम्मेदारी BIG BREAKING:: जनसंवाद यात्रा में सियासी गर्माहट! अफजलगढ़ में हरीश रावत से प्रीतम सिंह की आत्मीय मुलाकात, कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत BIG BREAKING:: धनौरी में बड़ा हादसा! शौचालय का हिस्सा भरभराकर गिरा, मलबे में दबा पीएसी जवान—रेस्क्यू के बाद भी नहीं बची जान BIG BREAKING:: 120 साल की गौरवशाली परंपरा फिर हुई जीवंत, जय श्रीराम के जयघोष से गूंजा ज्वालापुर—विधायक आदेश चौहान ने किया भव्य रामलीला का शुभारंभ BIG BREAKING:: बहादराबाद में सजा ‘राष्ट्र गौरव’ का भव्य मंच, विधायक आदेश चौहान समेत 31 प्रतिभाओं का हुआ सम्मान BIG BREAKING:: जनसुनवाई में 88 शिकायतें, 45 का मौके पर निस्तारण, लंबित मामलों पर सीडीओ ने दिए जल्द कार्रवाई के निर्देश
Home » हादसा » BIG BREAKING:: अमृत लॉ कॉलेज में अचानक भरभराकर ढही इमारत, मलबे में दबा PAC जवान… रेस्क्यू टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद निकाला, अस्पताल भेजा गया

BIG BREAKING:: अमृत लॉ कॉलेज में अचानक भरभराकर ढही इमारत, मलबे में दबा PAC जवान… रेस्क्यू टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद निकाला, अस्पताल भेजा गया

(शहजाद अली हरिद्वार)रुड़की। पिरान कलियर क्षेत्र के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब कॉलेज परिसर में अचानक बाथरूम की ओर बनी इमारत का एक हिस्सा भरभराकर नीचे जा गिरा। हादसे के दौरान कॉलेज परिसर में पीएसी की एक प्लाटून ठहरी हुई थी। इमारत का हिस्सा गिरने से एक पीएसी जवान के मलबे में दबने की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंच गए।

प्रत्यक्ष जानकारी के अनुसार, अमृत लॉ कॉलेज धनौरी में पीएसी की एक प्लाटून ठहरी हुई थी। इसी दौरान बाथरूम की तरफ बनी बिल्डिंग का एक हिस्सा अचानक ढह गया। देखते ही देखते निर्माण का मलबा नीचे आ गिरा और एक पीएसी जवान उसके नीचे दब गया। जवान के मलबे में दबने की सूचना से कॉलेज परिसर में हड़कंप मच गया।

घटना की जानकारी मिलते ही कलियर कोतवाली प्रभारी कमल मोहन भंडारी और धनौरी चौकी प्रभारी मुनव्वर हसन पुलिस टीम के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस टीम ने मौके का जायजा लेते हुए राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। जवान को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए मलबा हटाने का काम तेजी से किया गया।

कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू टीम ने मलबे में दबे पीएसी जवान को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इसके बाद जवान को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। फिलहाल जवान की हालत को लेकर चिकित्सकीय जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।

हादसे के बाद कॉलेज परिसर में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। पुलिस और राहत दल ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। इमारत का हिस्सा अचानक किस कारण से गिरा, इसकी वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस और संबंधित विभाग द्वारा घटना की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही हादसे के कारणों और इमारत की स्थिति को लेकर पूरी तस्वीर साफ हो सकेगी।

ALSO READ  उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में भीषण सड़क हादसा: खाई में गिरी मैक्स वाहन, 8 की दर्दनाक मौत, मंजर देख कांप उठे लोग, जांच में जुटी पुलिस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 9 9 5 1
Users Today : 97
Users Yesterday : 1042
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 9 9 5 1
Users Today : 97
Users Yesterday : 1042