न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: विधायक आदेश चौहान ने रानीपुर को दिलाई ₹80 करोड़ की सीवर परियोजना की सौगात, 35 किलोमीटर लाइन का निर्माण शुरू BIG BREAKING:: 2027 के रण के लिए युवा कांग्रेस ने फूंका चुनावी बिगुल! रानीपुर में पंचायत स्तर पर संगठन मजबूत करने की तैयारी तेज, भाजपा को घेरने की बनी रणनीति BIG BREAKING:: सिडकुल की सड़कों को समझ लिया था पार्किंग का अड्डा! परिवहन विभाग ने 45 भारी वाहनों का काटा चालान, ब्लैकलिस्ट कर सिखाया सबक! BIG BREAKING:: पीएम मोदी से मिले सीएम धामी, देवभूमि की संस्कृति और स्थानीय उत्पादों की भेंट से दिलाई उत्तराखंड की खास पहचान BIG BREAKING:: योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर CM धामी ने जताया गहरा शोक, बोले– माँ का स्नेह और आशीर्वाद जीवन की सबसे अनमोल पूंजी BIG BREAKING:: कनखल में ओवरलोड गन्ने का ट्रक बना काल! दो कारों को रौंदकर पलटा, गन्नों के ढेर में दबीं गाड़ियां, बाल-बाल बची जान
Home » लोकार्पण » BIG BREAKING:: सड़क से पेयजल तक विकास की रफ्तार तेज! शिवालिक नगर में पालिकाध्यक्ष राजीव शर्मा ने हैंडपंप और सड़क का किया लोकार्पण, बोले—हर वार्ड तक पहुंचेगी बेहतर जनसुविधा

BIG BREAKING:: सड़क से पेयजल तक विकास की रफ्तार तेज! शिवालिक नगर में पालिकाध्यक्ष राजीव शर्मा ने हैंडपंप और सड़क का किया लोकार्पण, बोले—हर वार्ड तक पहुंचेगी बेहतर जनसुविधा

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। शिवालिक नगर क्षेत्र में विकास कार्यों को लगातार गति दी जा रही है। इसी क्रम में नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने नवोदय नगर के वार्ड संख्या 13 स्थित हरिद्वार ग्रीन सोसाइटी में नवनिर्मित हैंडपंप तथा लक्ष्मी नगर में पूर्ण हुए सड़क निर्माण कार्य का लोकार्पण किया।

हैंडपंप के निर्माण से स्थानीय निवासियों को पेयजल की सुविधा उपलब्ध होगी, वहीं सड़क निर्माण कार्य पूर्ण होने से क्षेत्रवासियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। दोनों विकास कार्यों से स्थानीय लोगों को राहत मिलने के साथ क्षेत्र की मूलभूत सुविधाओं में भी सुधार होगा।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि क्षेत्रवासियों की आवश्यकताओं और जनसुझावों के आधार पर शिवालिक नगर में निरंतर विकास कार्य गतिमान हैं। नगर पालिका क्षेत्र में सड़क, पेयजल, स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था सहित विभिन्न मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए प्राथमिकता के आधार पर कार्य किए जा रहे हैं। हमारा उद्देश्य है कि प्रत्येक वार्ड और प्रत्येक क्षेत्र में आवश्यकतानुसार विकास कार्य पहुंचें तथा क्षेत्रवासियों को बेहतर जनसुविधाएं उपलब्ध हों।

उन्होंने कहा कि जनता की सुविधा और क्षेत्र का विकास हमारी प्राथमिकता है। स्थानीय स्तर पर प्राप्त होने वाली समस्याओं का समाधान करते हुए आवश्यक विकास कार्यों को क्रमबद्ध तरीके से आगे बढ़ाया जा रहा है। आने वाले समय में भी क्षेत्र की जरूरतों के अनुसार विकास कार्यों को निरंतर गति दी जाएगी।

लोकार्पण कार्यक्रम में सभासद दीपक नौटियाल, मंडल अध्यक्ष कैलाश भंडारी, बिंदर पाल, प्रवीण शर्मा, अटल पंवार,सभासद पंकज चौहान, नीरज प्रेमी,, बागेश्वरी, वतन वर्मा, सुनीता जैन, मुकेश रावत, आकाश पाल, रामनिवास गुज्जर, जितेन्द्र राय, संचित डागर, प्रमोद तिवारी, सुनीता, श्वेता श्रीवास्तव, अभिषेक कृष्णा, पंकज अवस्थी, रविन्द्र यादव, जनार्दन सिंह, गिरीश, ईश्वर, पंडित सुखदेव, निपेंद्र शर्मा, संतोष निगम, हरेन्द्र भंडारी, सौरभ ज्ञानी, देवेन्द्र मेहरा, दीपक कुमार, गंगा सिंह, अनुज, रोशन, फारुख, सलीम, नसीम, अनवर, तारिक, यामिन, नाजिम, इस्माईल,सहित पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता बंधु एवं बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी उपस्थित रहे।

ALSO READ  “महिला सशक्तिकरण को नई उड़ान: राज्यसभा सांसद नरेश बंसल व डॉ. कल्पना सैनी ने किया श्री गांधी महिला शिल्प विद्यालय में 25 लाख की लागत से बने भव्य हॉल का लोकार्पण”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

6 1 5 3 4 1
Users Today : 184
Users Yesterday : 930
[democracy id="1"]

Our Visitor

6 1 5 3 4 1
Users Today : 184
Users Yesterday : 930