न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: रुड़की में रोजगार की नई पहल! चावमंडी में ऑर्नामेंटल फिश कियोस्क का शुभारंभ, सजावटी मछलियों के कारोबार को मिलेगी नई उड़ान BIG BREAKING:: हरिद्वार में SC-ST पीड़ितों को बड़ी राहत की तैयारी! एक सप्ताह में आर्थिक सहायता देने पर जोर, अत्याचार के मामलों की रोकथाम के लिए प्रशासन सख्त BIG BREAKING:: दिल्ली में दिग्गजों से मिले रानीपुर विधायक आदेश चौहान! रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सांसद बांसुरी स्वराज से की खास मुलाकात, कई अहम मुद्दों पर हुई चर्चा BIG BREAKING:: बसपा को बड़ा झटका, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नत्थूराम समेत 167 नेताओं ने थामा भाजपा का दामन, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने सभी का किया स्वागत BIG BREAKING:: नाबालिगों की बाइकबाजी पर DM मयूर दीक्षित सख्त, स्कूलों के बाहर छापेमारी; वाहन मालिकों को 3 दिन का अल्टीमेटम! BIG BREAKING:: कलियर पुलिस का बड़ा एक्शन: नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार, खेलड़ी तिराहे से किशोरी भी सकुशल बरामद
Home » लोकार्पण » “महिला सशक्तिकरण को नई उड़ान: राज्यसभा सांसद नरेश बंसल व डॉ. कल्पना सैनी ने किया श्री गांधी महिला शिल्प विद्यालय में 25 लाख की लागत से बने भव्य हॉल का लोकार्पण”

“महिला सशक्तिकरण को नई उड़ान: राज्यसभा सांसद नरेश बंसल व डॉ. कल्पना सैनी ने किया श्री गांधी महिला शिल्प विद्यालय में 25 लाख की लागत से बने भव्य हॉल का लोकार्पण”

(शहजाद अली हरिद्वार)रुड़की। श्री गांधी महिला शिल्प विद्यालय इंटर कॉलेज, रुड़की में सांसद निधि से निर्मित हॉल का भव्य लोकार्पण समारोह संपन्न हुआ। यह हॉल राज्यसभा सांसद नरेश बंसल जी की सांसद निधि वर्ष 2023-24 के अंतर्गत लगभग 25 लाख रुपये की लागत से निर्मित किया गया है। इस निर्माण कार्य में विशेष प्रयास राज्यसभा सांसद डॉ. कल्पना सैनी जी द्वारा किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया गया। तत्पश्चात विद्यालय की छात्राओं द्वारा स्वागत गीत एवं सुंदर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। विद्यालय प्रबंधन, अध्यापिकाओं तथा छात्राओं ने राज्यसभा सांसद डॉ. नरेश बंसल एवं डॉ. कल्पना सैनी का पुष्पगुच्छ एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर स्वागत व सम्मान किया।

इस अवसर पर डॉ. नरेश बंसल ने अपने संबोधन में कहा कि महिला शिक्षा समाज के विकास की आधारशिला है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” अभियान के तहत महिलाओं को सशक्त बनाने के अनेक प्रयास किए जा रहे हैं। यह हॉल विद्यालय की छात्राओं के सर्वांगीण विकास में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

राज्यसभा सांसद डॉ. कल्पना सैनी ने अपने संबोधन में कहा कि इस हॉल के निर्माण से विद्यालय में शैक्षणिक और सांस्कृतिक गतिविधियों को और अधिक प्रोत्साहन मिलेगा। उन्होंने कहा कि छात्राओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए निरंतर प्रयासरत रहना चाहिए, क्योंकि शिक्षित महिला ही सशक्त समाज की नींव रख सकती है।

कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक, प्रधानाचार्य, सभी अध्यापकगण एवं बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं। इस अवसर पर सतीश कौशिक, प्रमोद चौधरी, सुशील त्यागी, पंकज नंदा, रोमा सैनी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहे।

ALSO READ  रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने सुल्तानपुर मजरी में इंटरलॉकिंग सड़क का किया लोकार्पण, ग्रामीणों ने फूलों की वर्षा कर किया भव्य स्वागत

समारोह के अंत में विद्यालय प्रबंधन समिति ने दोनों सांसदों का आभार व्यक्त किया और कहा कि इस हॉल के निर्माण से विद्यालय को एक नई दिशा और ऊर्जा प्राप्त होगी, जिससे छात्राओं को बेहतर शिक्षण वातावरण मिल सकेगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 5 4 5 9
Users Today : 39
Users Yesterday : 894
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 5 4 5 9
Users Today : 39
Users Yesterday : 894