न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: रुड़की में रोजगार की नई पहल! चावमंडी में ऑर्नामेंटल फिश कियोस्क का शुभारंभ, सजावटी मछलियों के कारोबार को मिलेगी नई उड़ान BIG BREAKING:: हरिद्वार में SC-ST पीड़ितों को बड़ी राहत की तैयारी! एक सप्ताह में आर्थिक सहायता देने पर जोर, अत्याचार के मामलों की रोकथाम के लिए प्रशासन सख्त BIG BREAKING:: दिल्ली में दिग्गजों से मिले रानीपुर विधायक आदेश चौहान! रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सांसद बांसुरी स्वराज से की खास मुलाकात, कई अहम मुद्दों पर हुई चर्चा BIG BREAKING:: बसपा को बड़ा झटका, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नत्थूराम समेत 167 नेताओं ने थामा भाजपा का दामन, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने सभी का किया स्वागत BIG BREAKING:: नाबालिगों की बाइकबाजी पर DM मयूर दीक्षित सख्त, स्कूलों के बाहर छापेमारी; वाहन मालिकों को 3 दिन का अल्टीमेटम! BIG BREAKING:: कलियर पुलिस का बड़ा एक्शन: नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार, खेलड़ी तिराहे से किशोरी भी सकुशल बरामद
Home » घेराव » रुड़की में उबाल: योगेश प्रमुख पर हमले से भड़का दलित समाज, कोतवाली का घेराव — 48 घंटे में गिरफ्तारी नहीं तो बड़ा आंदोलन!

रुड़की में उबाल: योगेश प्रमुख पर हमले से भड़का दलित समाज, कोतवाली का घेराव — 48 घंटे में गिरफ्तारी नहीं तो बड़ा आंदोलन!

(शहजाद अली हरिद्वार)रुड़की। योगेश पर हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर दलित समाज के विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों कोतवाली का घेराव किया। उन्होंने योगेश को सुरक्षा दिए जाने की मांग भी की। वहीं एसपी देहात ने उन्हें समझाकर शांत किया और कहा कि दो लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है साथ ही आश्वासन दिया कि जल्द अन्य की गिरफ्तारी होगी।

अंतर्राष्ट्रीय रविदास धाम जनकल्याण ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं दलित नेता योगेश प्रमुख पर शुक्रवार शाम कार सवार लोगों ने हमला कर दिया था। यह हमले में योगेश को गंभीर चोटे आई थी और रुड़की में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें गंभीर स्थिति में हायर सेंटर रेफर किया गया था। मामले को लेकर बीती रात दलित समाज के विभिन्न संगठनों ने कोतवाली घेराव की चेतावनी सोशल मीडिया के माध्यम चली थी। आज विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष सिविल लाइंस कोतवाली पहुंचे। नेशनल भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लोकेश कटारिया,प्रदेश अध्यक्ष भीम आर्मी जय भीम संगठन के प्रदेश पर प्रभारी दीपक सेठपुर, अध्यक्ष अंकुश शेरवाल एवं सोनू लाठी ने कहा कि इस प्रकार की घटना बेहद निंदनीय है। उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी, योगेश प्रमुख एवं उनके परिवार को सुरक्षा दिए जाने की मांग की। सभी दलित नेताओं ने कहा कि 48 घंटे के अंदर अगर सभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो समाज के लोग आगे की रणनीति तैयार करेंगे। वहीं कोतवाली पहुंचे लोगों से एसपी देहात शेखर चंद सुयाल ने वार्ता की। उन्होंने बताया कि मामले में अब तक दो लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द ही कर दी जाएगी। वारदात में इस्तेमाल हुई गाड़ियां पुलिस के कब्जे में आ चुकी है। उन्होंने कहा कि घटना के बाद से ही पुलिस सक्रिय होकर कार्य कर रही है और किसी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। वहीं सुरक्षा दिए जाने की मांग को शासन तक पहुंचाया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 5 4 7 1
Users Today : 51
Users Yesterday : 894
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 5 4 7 1
Users Today : 51
Users Yesterday : 894