न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING: गोर्खाली समाज के तीज उत्सव में CM धामी का बड़ा ऐलान, सरकारी स्तर पर और भव्य होगा हरितालिका तीज समारोह BIG BREAKING: लक्सर में एक्शन मोड में आपदा प्रबंधन! विनय रुहेला ने दिए सख्त निर्देश, ₹3.72 करोड़ से बनेगी महाराजपुर–गंगदासपुर सड़क BIG BREAKING: मुख्यमंत्री आवास घेराव से पहले गरजे मनोज धनगर, रानीपुर कांग्रेस ने कसी कमर; एकजुट होकर देहरादून कूच का ऐलान! BIG BREAKING: हरिद्वार पहुंचे त्रिवेंद्र रावत, शंकराचार्य से लिया आशीर्वाद—संतों के सान्निध्य में दिखा आध्यात्मिक रंग BIG BREAKING: कुंभ 2027 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, नगर आयुक्त नंदन कुमार ने विकास कार्यों का लिया जायजा BIG BREAKING: रुड़की की सियासत में बड़ा उलटफेर! कल देहरादून में कांग्रेस का दामन थाम सकते हैं पूर्व मेयर यशपाल राणा, समर्थकों के काफिले से होगा शक्ति प्रदर्शन!
Home » निर्माण » “मां मनसा देवी धाम को नया रूप: 156.48 लाख से होगा पैदल मार्ग का पुनर्निर्माण, सुरक्षित होगी पहाड़ी – भक्तों की यात्रा बनेगी और भी सुगम”

“मां मनसा देवी धाम को नया रूप: 156.48 लाख से होगा पैदल मार्ग का पुनर्निर्माण, सुरक्षित होगी पहाड़ी – भक्तों की यात्रा बनेगी और भी सुगम”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। वर्षा एवं भू-स्खलन के कारण मनसा देवी पैदल मार्ग कई स्थानों से क्षतिग्रस्त हो गया था तथा मार्ग को तत्परता से दुरस्त करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा राष्ट्रीय वन्यजीव बोर्ड से अनुमति हेतु शासन को पत्र प्रेषित किया गया था। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विशेष प्रयासों से राष्ट्रीय वन्यजीव बोर्ड की 85 वीं बोर्ड बैठक द्वारा राजाजी नेशनल पार्क रिजर्व वन क्षेत्र में कार्यों हेतु अनुमति प्रदान की गई।जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कार्यदायीं संस्था सिंचाई विभाग को निर्देश दिए है कि मनसा देवी पैदल सड़क मार्ग का जो भी पुर्ननिर्माण एवं मरम्मत कार्य किया जाना है उस कार्य को गुणवत्ता एवं समयबद्वता के साथ पूर्ण करना सुनिश्चित करें, जिससे मनसा देवी के दर्शन करने आने वाले श्रृद्धालुओं को आवागमन करने में कोइ भी असुविधा ना हो तथा सभी श्रृद्धालुओं की मनसा देवी यात्रा सुगम एवं सुरक्षित हो। जिलाधिकारी ने कहा कि मनसा देवी हरिद्वार की पहचान है इसलिए मां मनसा देवी क्षेत्र को सुरक्षित रखना प्रशासन की प्राथमिकता है।अधिशासी अभियंता सिंचाई खण्ड ओमजी गुप्ता ने अवगत कराया कि मनसा देवी पैदल क्षतिग्रस्त मार्ग के पुर्ननिर्माण/मरम्मत कार्यो के लिए भारत सरकार से 156.48 लाख की धनराशि स्वीकृत की गयी है। जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में मंसा देवी क्षतिग्रस्त पैदल मार्ग को एवं पहाड़ी क्षेत्र के संरक्षण एवं पहाड़ी के कटाव को रोकने के उद्वेश्य से हिल ट्रीटमेंट निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है

ALSO READ  "ग्राम पंचायत विकास योजना पर हरिद्वार में कार्यशाला: डीपीआरओ अतुल प्रताप सिंह बोले– पंचायतें बनेंगी आर्थिक विकास और सामाजिक न्याय की धुरी, ई-ग्राम स्वराज से होगी पारदर्शी योजना निर्माण"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 2 4 3 6
Users Today : 50
Users Yesterday : 842
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 2 4 3 6
Users Today : 50
Users Yesterday : 842