न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: मंत्री रेखा आर्य का छलका दर्द, पति के खिलाफ FIR से मची हलचल; मारपीट और हत्या की साजिश के आरोप, रोते हुए वीडियो किया जारी BIG BREAKING:: हिमालयी आपदाओं से निपटने में AI बनेगा बड़ा हथियार, जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों के बीच सतत विकास का खाका तैयार करने पर जोर BIG BREAKING:: बर्नीगाड़ को धामी की बड़ी सौगात, ₹217 करोड़ के विकास कार्यों का तोहफा, डिग्री कॉलेज शुरू और मिनी स्टेडियम की घोषणा BIG BREAKING:: डिग्री कॉलेजों के निर्माण में देरी पर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन सख्त, हर जिले में बनेंगे कंप्यूटर आधारित प्रतियोगी परीक्षा केंद्र! BIG BREAKING:: मदन कौशिक ने छात्राओं को दिया स्वच्छता का संदेश, ज्वालापुर कन्या इंटर कॉलेज को सोलर हैंडपंप और मंच शेड की सौगात BIG BREAKING:: हाथियों के आतंक से फसलें बर्बाद, विधायक आदेश चौहान ने किया निरीक्षण, किसानों को मुआवजा और सुरक्षा के दिए सख्त निर्देश
Home » निर्माण » धामी सरकार में ग्रामीण विकास हो रहा तेज़: स्वामी यतीश्वरानंद

धामी सरकार में ग्रामीण विकास हो रहा तेज़: स्वामी यतीश्वरानंद

(शहजाद अली हरिद्वार) हरिद्वार। पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार ग्रामीण अंचलों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार की योजनाएं हर वर्ग तक पहुंच रही हैं और जनशिकायतों पर प्रभावी कार्रवाई हो रही है।

ग्राम बहादुरपुर जट में पंचायत निधि से बने नवनिर्मित प्रवेश द्वार का उद्घाटन स्वामी यतीश्वरानंद ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने ग्रामीणों को बधाई देते हुए कहा कि क्षेत्र में बिजली, पानी, सिंचाई और सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। बरसात में जलभराव की समस्या से निपटने के लिए नालों का निर्माण कराया जा रहा है। साथ ही क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत और नई सड़कों का निर्माण भी हो रहा है।

उन्होंने बताया कि सिंचाई के लिए नलकूपों और रजवाहों से पर्याप्त पानी छोड़ा जा रहा है, जिससे किसानों को लाभ हो रहा है। ग्राम प्रधान राजेश वर्मा व भाजपा नेता धर्मेंद्र चौहान ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में अनेक जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता व ग्रामीण उपस्थित रहे।

ALSO READ  पूरनपुर साल्हापुर में इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण कार्य का हुआ शुभारंभ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 7 2 9
Users Today : 26
Users Yesterday : 728
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 7 2 9
Users Today : 26
Users Yesterday : 728