न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: मंत्री रेखा आर्य का छलका दर्द, पति के खिलाफ FIR से मची हलचल; मारपीट और हत्या की साजिश के आरोप, रोते हुए वीडियो किया जारी BIG BREAKING:: हिमालयी आपदाओं से निपटने में AI बनेगा बड़ा हथियार, जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों के बीच सतत विकास का खाका तैयार करने पर जोर BIG BREAKING:: बर्नीगाड़ को धामी की बड़ी सौगात, ₹217 करोड़ के विकास कार्यों का तोहफा, डिग्री कॉलेज शुरू और मिनी स्टेडियम की घोषणा BIG BREAKING:: डिग्री कॉलेजों के निर्माण में देरी पर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन सख्त, हर जिले में बनेंगे कंप्यूटर आधारित प्रतियोगी परीक्षा केंद्र! BIG BREAKING:: मदन कौशिक ने छात्राओं को दिया स्वच्छता का संदेश, ज्वालापुर कन्या इंटर कॉलेज को सोलर हैंडपंप और मंच शेड की सौगात BIG BREAKING:: हाथियों के आतंक से फसलें बर्बाद, विधायक आदेश चौहान ने किया निरीक्षण, किसानों को मुआवजा और सुरक्षा के दिए सख्त निर्देश
Home » राजनीति » तेजस्वी का निशाना, महागठबंधन एकजुट — एनडीए में सीएम चेहरे पर संदेह!”

तेजस्वी का निशाना, महागठबंधन एकजुट — एनडीए में सीएम चेहरे पर संदेह!”

(शहजाद अली हरिद्वार)पटना में रविवार को महागठबंधन की तीसरी महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जो लगभग साढ़े तीन घंटे तक चली। बैठक में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने स्पष्ट रूप से कहा कि महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद का चेहरा तय है और आगे भी यही चेहरा रहेगा। उन्होंने एनडीए पर चुटकी लेते हुए कहा कि वहां के मौजूदा मुख्यमंत्री चुनाव के बाद नहीं रहेंगे, क्योंकि भाजपा ऐसा होने नहीं देगी। तेजस्वी यादव ने दावा किया कि महागठबंधन में नेतृत्व को लेकर कोई भ्रम या कन्फ्यूजन नहीं है।

बैठक में यह निर्णय लिया गया कि महागठबंधन जिला, प्रखंड और पंचायत स्तर तक समन्वय और संवाद कार्यक्रम चलाएगा ताकि आम लोगों तक अपनी नीति और एजेंडा पहुंचाया जा सके। इसके अलावा, चुनाव को ध्यान में रखते हुए एक उपसमिति का गठन किया जाएगा, जो चुनाव आयोग से संपर्क में रहेगी और सभी ज़रूरी औपचारिकताओं का पालन सुनिश्चित करेगी। इस समिति में महागठबंधन के सभी घटक दलों के नेता शामिल होंगे। महागठबंधन की यह रणनीति स्पष्ट संकेत देती है कि वे पूरी तैयारी के साथ चुनावी मैदान में उतरने को तैयार हैं।

ALSO READ  संसद बजट सत्र लाइव अद्यतन सरकार को वक्फ बिल पर आज लोकसभा राज्यसभा समाचार हिंदी में तालिका में

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 7 2 4
Users Today : 21
Users Yesterday : 728
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 7 2 4
Users Today : 21
Users Yesterday : 728