न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: मुख्यमंत्री धामी से पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह की शिष्टाचार भेंट, खेल जगत की उपलब्धियों पर हुई चर्चा BIG BREAKING:: नशेड़ी चोर का अनोखा ‘बाइक बैंक’! गंगनहर किनारे झाड़ियों में छिपा रखी थीं 10 मोटरसाइकिलें, पुलिस ने खोली चोरी की पूरी दुकान! BIG BREAKING:: स्वच्छता के क्षेत्र में उत्तराखंड का डंका! काशीपुर और रुद्रपुर ने जीता पहला पुरस्कार, राष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया प्रदेश का मान BIG BREAKING:: श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई कलम-दवात पूजा, भगवान चित्रगुप्त के जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर BIG BREAKING:: कैंची धाम के पास भीषण सड़क हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरी बरेली के युवकों की कार, चालक की मौत, चार घायल BIG BREAKING:: उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 30 IAS-PCS अधिकारियों के तबादले, कई जिलों के CDO और नगर आयुक्त बदले
Home » सदस्यता » BIG BREAKING:: कांग्रेस का कुनबा हुआ और भी ‘धनगार’! मनोज धनगर ने 4 विधानसभा क्षेत्रों से कराई सदस्यता, गणेश गोदियाल ने थपथपाई पीठ

BIG BREAKING:: कांग्रेस का कुनबा हुआ और भी ‘धनगार’! मनोज धनगर ने 4 विधानसभा क्षेत्रों से कराई सदस्यता, गणेश गोदियाल ने थपथपाई पीठ

(शहजाद अली हरिद्वार)देहरादून। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय देहरादून में रविवार को कांग्रेस का सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आदरणीय श्री गणेश गोदियाल के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इस दौरान मनोज धनगर ने चार विधानसभा क्षेत्रों से पहुंचे बड़ी संख्या में सम्मानित साथियों को कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कराई।

कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नए सदस्यों का स्वागत करते हुए उन्हें पार्टी की विचारधारा और संगठन को मजबूत करने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। सदस्यता ग्रहण करने वाले साथियों ने कांग्रेस की नीतियों और नेतृत्व में विश्वास जताते हुए संगठन के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करने की बात कही।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि कांग्रेस का संगठन लगातार मजबूत हो रहा है और प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से लोग पार्टी की विचारधारा से जुड़ रहे हैं। उन्होंने नए सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और सक्रिय भागीदारी ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत है।

कार्यक्रम के दौरान मनोज धनगर द्वारा चार विधानसभा क्षेत्रों से लोगों को कांग्रेस से जोड़ने की पहल की विशेष रूप से सराहना की गई। भव्य सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम के बाद प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने मनोज धनगर की पीठ थपथपाकर उनका उत्साह बढ़ाया और संगठन विस्तार के प्रयासों के लिए प्रोत्साहित किया।

कार्यक्रम में कांग्रेस के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में नए सदस्य मौजूद रहे। सदस्यता ग्रहण समारोह को संगठन के विस्तार और आगामी राजनीतिक गतिविधियों की तैयारियों की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

ALSO READ  गढमीरपुर में महक सिंह का भव्य स्वागत, सैकड़ों लोगों ने ली भीम आर्मी की सदस्यता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

6 0 7 9 0 9
Users Today : 483
Users Yesterday : 844
[democracy id="1"]

Our Visitor

6 0 7 9 0 9
Users Today : 483
Users Yesterday : 844