(शहजाद अली हरिद्वार)देहरादून। भारतीय जनता पार्टी ने उत्तराखंड में होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए दिनेश आर्य को अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है। भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की मंजूरी के बाद रविवार को उम्मीदवारों की सूची जारी की गई। दिनेश आर्य नैनीताल क्षेत्र से आते हैं और भाजपा संगठन में विभिन्न जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं। वर्तमान में वह राज्यस्तरीय पेयजल अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष हैं और उन्हें राज्यमंत्री स्तर का दर्जा प्राप्त है।
भाजपा ने उत्तराखंड के साथ पश्चिम बंगाल से भी अपने उम्मीदवार के नाम का ऐलान किया है। पश्चिम बंगाल से रुक्मिणी मल्लिक, जिन्हें कोयल मल्लिक के नाम से भी जाना जाता है, को प्रत्याशी बनाया गया है।
उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल की राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव 16 अक्टूबर को प्रस्तावित हैं। भाजपा की घोषणा के साथ उत्तराखंड में राज्यसभा चुनाव को लेकर तस्वीर अब साफ हो गई है।








































Users Today : 121
Users Yesterday : 902






