न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: कांग्रेस संगठन में दीवान चंद्र को मिली नई जिम्मेदारी, संशोधित सूची में नाम शामिल होने पर समर्थकों में खुशी की लहर BIG BREAKING:: हरिद्वार पुलिस का कमाल! जर्मन नागरिक का खोया पासपोर्ट, कैमरा और 800 यूरो लौटाए, विदेशी मेहमान ने दिल खोलकर किया शुक्रिया BIG BREAKING:: गंगा के टापू पर फंसी 7 जिंदगियां, SDRF के जवान बने देवदूत, रेस्क्यू कर सभी को सुरक्षित निकाला! BIG BREAKING:: हरिद्वार में परिवहन विभाग का बड़ा एक्शन, नियम तोड़ने वालों पर चला चालान का चाबुक, 187 चालान और 7 वाहन सीज BIG BREAKING:: जौलजीबी मेले में धामी का बड़ा धमाका! 102.72 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीमांत पिथौरागढ़ को मिली विकास की नई रफ्तार BIG BREAKING:: गौचर मेले में धामी का बड़ा संदेश! 74वें ऐतिहासिक मेले का भव्य आगाज, करोड़ों की पेयजल योजनाओं की सौगात, सिमली अस्पताल के समाधान को बनेगी कमेटी
Home » आह्वान » BIG BREAKING::प्रवासी उत्तराखण्डियों के सम्मान में धामी का शाही रात्रिभोज, देवभूमि की संस्कृति के रंग में रंगा मुख्यमंत्री आवास, विकास में भागीदारी का किया आह्वान

BIG BREAKING::प्रवासी उत्तराखण्डियों के सम्मान में धामी का शाही रात्रिभोज, देवभूमि की संस्कृति के रंग में रंगा मुख्यमंत्री आवास, विकास में भागीदारी का किया आह्वान

(शहजाद अली हरिद्वार)देहरादून। तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन के समापन के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में देश के विभिन्न राज्यों और क्षेत्रों से पहुंचे प्रवासी उत्तराखण्डियों के सम्मान में रात्रिभोज का आयोजन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सभी प्रवासियों का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए उनके साथ संवाद किया और प्रदेश की विकास यात्रा में उनके योगदान की सराहना की। मुख्यमंत्री आवास में आयोजित इस कार्यक्रम में उत्तराखण्ड की लोकसंस्कृति, परंपराओं और आध्यात्मिक विरासत की भी भव्य झलक देखने को मिली।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रवासी उत्तराखण्डी प्रदेश की अमूल्य धरोहर हैं। वे केवल देश के विभिन्न हिस्सों में रहकर अपनी सेवाएं देने वाले लोग नहीं हैं, बल्कि उत्तराखण्ड की संस्कृति, परंपराओं और पहचान के सशक्त संवाहक भी हैं। प्रवासी जहां भी रहते हैं, अपनी मातृभूमि की लोकसंस्कृति, रीति-रिवाजों और जीवन मूल्यों को अपने साथ लेकर चलते हैं। ऐसे आयोजन राज्य और प्रवासी समाज के बीच भावनात्मक रिश्तों को और मजबूत बनाने का काम करते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड की पहचान उसकी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोकगीतों, लोकनृत्यों, रीति-रिवाजों और आध्यात्मिक चेतना से जुड़ी हुई है। जरूरी है कि देश के दूसरे राज्यों में रह रही उत्तराखण्ड की नई पीढ़ी भी अपनी भाषा, बोली और सांस्कृतिक जड़ों से जुड़ी रहे। इसमें प्रवासी उत्तराखण्डियों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। वे अपनी अगली पीढ़ी को अपनी संस्कृति से जोड़ने के साथ ही देवभूमि की पहचान को देश-दुनिया तक पहुंचाने में अहम योगदान दे सकते हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में राज्य सरकार उत्तराखण्ड को विकसित राज्य बनाने के संकल्प के साथ निरंतर कार्य कर रही है। इस लक्ष्य को हासिल करने में प्रवासी उत्तराखण्डियों की प्रतिभा, अनुभव, विशेषज्ञता, निवेश और नवाचार महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। सरकार चाहती है कि प्रवासी अपने ज्ञान और अनुभव का लाभ प्रदेश के युवाओं, उद्यमियों तथा स्थानीय समुदायों तक पहुंचाएं और विकास कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाएं।

मुख्यमंत्री ने प्रवासियों से अपने पैतृक गांवों से जुड़ाव बनाए रखने और उनके विकास में सहयोग करने की अपील भी की। उन्होंने गांवों को गोद लेकर वहां विकास कार्यों में योगदान देने वाले प्रवासियों की पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास ग्रामीण क्षेत्रों में सुविधाओं के विस्तार, स्थानीय रोजगार और आजीविका के अवसर बढ़ाने के साथ रिवर्स पलायन को प्रोत्साहित करने में सहायक होंगे।

ALSO READ  “उत्तराखंड के पारंपरिक आभूषणों को मिले वैश्विक पहचान: देहरादून में स्वर्णकारों की राष्ट्रीय कार्यशाला में मुख्यमंत्री धामी का आह्वान”

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री आवास में उत्तराखण्ड की लोकसंस्कृति और आध्यात्मिक विरासत पर आधारित रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी आयोजित की गईं। पारंपरिक लोकगीतों और लोकनृत्यों ने देवभूमि की सांस्कृतिक पहचान को जीवंत कर दिया। विशेष रूप से मां नंदा देवी की धार्मिक महत्ता और उत्तराखण्ड की विशिष्ट परंपरा नंदा राजजात पर आधारित प्रस्तुति ने अतिथियों को भावविभोर कर दिया। इस प्रस्तुति में उत्तराखण्ड की आस्था, लोकविश्वास, सामाजिक एकता और सांस्कृतिक गौरव का सुंदर चित्रण किया गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नंदा राजजात जैसी परंपराएं हमारी आस्था के साथ-साथ सामाजिक एकता और सामूहिकता का प्रतीक हैं। राज्य सरकार प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण, संवर्धन और प्रचार-प्रसार के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने सभी प्रवासी उत्तराखण्डियों का आभार जताते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके सहयोग और सरकार के साझा प्रयासों से विकसित उत्तराखण्ड का सपना साकार होगा।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, भरत सिंह चौधरी, दिल्ली विधानसभा के उपाध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट, विधायक किशोर उपाध्याय, प्रसार भारती के अध्यक्ष प्रसून जोशी, भारत सरकार के सचिव सुधांश पंत, अभिनेत्री हिमानी शिवपुरी, अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी चित्रांशी रावत, मुख्य सचिव आनंद वर्द्धन, प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु, पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

6 1 0 2 8 4
Users Today : 97
Users Yesterday : 972
[democracy id="1"]

Our Visitor

6 1 0 2 8 4
Users Today : 97
Users Yesterday : 972