न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हरिद्वार में परिवहन विभाग का बड़ा एक्शन, नियम तोड़ने वालों पर चला चालान का चाबुक, 187 चालान और 7 वाहन सीज BIG BREAKING:: जौलजीबी मेले में धामी का बड़ा धमाका! 102.72 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीमांत पिथौरागढ़ को मिली विकास की नई रफ्तार BIG BREAKING:: गौचर मेले में धामी का बड़ा संदेश! 74वें ऐतिहासिक मेले का भव्य आगाज, करोड़ों की पेयजल योजनाओं की सौगात, सिमली अस्पताल के समाधान को बनेगी कमेटी BIG BREAKING:: भारत मंडपम में छाया उत्तराखण्ड का जलवा! 40 से ज्यादा स्टॉलों पर दिखी पहाड़ की संस्कृति, स्वाद और हुनर की शानदार झलक BIG BREAKING:: ज्वालापुर में मामूली विवाद पर ताबड़तोड़ फायरिंग, जानलेवा हमले के चार आरोपी गिरफ्तार; राइफल, पिस्टल, पंप एक्शन गन और फॉर्च्यूनर कार बरामद BIG BREAKING:: बाल दिवस पर यातायात पुलिस की अनूठी पहल, 400 नन्हे-मुन्नों को बनाया सड़क सुरक्षा का संदेशवाहक!
Home » कार्यवाही » BIG BREAKING:: हरिद्वार में परिवहन विभाग का बड़ा एक्शन, नियम तोड़ने वालों पर चला चालान का चाबुक, 187 चालान और 7 वाहन सीज

BIG BREAKING:: हरिद्वार में परिवहन विभाग का बड़ा एक्शन, नियम तोड़ने वालों पर चला चालान का चाबुक, 187 चालान और 7 वाहन सीज

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार । सम्भागीय परिवहन अधिकारी निखिल शर्मा ने अवगत कराया कि जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के क्रम में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) सुश्री नेहा झा के नेतृत्व में परिवहन विभाग की टीमों द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। बीएचईएल, सिडकुल, बहादराबाद एवं रोड़ी बेलवाला सहित विभिन्न क्षेत्रों में संचालित अभियान में विभिन्न अभियोगों में कुल 187 चालान किए गए तथा 7 वाहन सीज किए गए।

कार्रवाई में तेज गति से वाहन चलाने पर 68 चालान तथा बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने सहित हेलमेट संबंधी उल्लंघनों पर 70 चालान किए गए। इसके अतिरिक्त बिना वैध परमिट संचालन, परमिट शर्तों के उल्लंघन, ओवरलोडिंग, अनधिकृत वाहन परिवर्तन, प्रदूषण मानकों के उल्लंघन तथा फिटनेस, बीमा, ड्राइविंग लाइसेंस एवं कर संबंधी अनियमितताओं पर भी कार्रवाई की गई।

चेकिंग के दौरान बसों, मालवाहक वाहनों, टैक्सी, ऑटो एवं दोपहिया वाहनों की जांच की गई। यात्री वाहनों में निर्धारित क्षमता से अधिक सवारियां बैठाने तथा मालवाहक वाहनों में यात्रियों को ढोने जैसे उल्लंघनों पर भी चालान किए गए।

अभियान में वरुणा सैनी , हरीश कुमार सती, मुकेश भारती, भारत भूषण, अश्वनी कुमार एवं रविंद्र पाल सैनी द्वारा भी प्रवर्तन कार्रवाई की गई।

परिवहन विभाग ने वाहन चालकों एवं संचालकों से अपील की है कि निर्धारित गति सीमा का पालन करें, दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनें तथा वाहन के आवश्यक प्रपत्र वैध रखें। सड़क सुरक्षा एवं सुरक्षित यात्री परिवहन सुनिश्चित करने के लिए प्रवर्तन कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

ALSO READ  “ऑपरेशन कालनेमी की बड़ी सफलता: सिडकुल पुलिस ने नवोदय नगर में जादू–टोना कर लोगों को ठग रहे 12 बहरूपिया बाबाओं के गिरोह को धर दबोचा”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

6 0 9 9 2 0
Users Today : 705
Users Yesterday : 958
[democracy id="1"]

Our Visitor

6 0 9 9 2 0
Users Today : 705
Users Yesterday : 958