न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हरिद्वार में परिवहन विभाग का बड़ा एक्शन, नियम तोड़ने वालों पर चला चालान का चाबुक, 187 चालान और 7 वाहन सीज BIG BREAKING:: जौलजीबी मेले में धामी का बड़ा धमाका! 102.72 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीमांत पिथौरागढ़ को मिली विकास की नई रफ्तार BIG BREAKING:: गौचर मेले में धामी का बड़ा संदेश! 74वें ऐतिहासिक मेले का भव्य आगाज, करोड़ों की पेयजल योजनाओं की सौगात, सिमली अस्पताल के समाधान को बनेगी कमेटी BIG BREAKING:: भारत मंडपम में छाया उत्तराखण्ड का जलवा! 40 से ज्यादा स्टॉलों पर दिखी पहाड़ की संस्कृति, स्वाद और हुनर की शानदार झलक BIG BREAKING:: ज्वालापुर में मामूली विवाद पर ताबड़तोड़ फायरिंग, जानलेवा हमले के चार आरोपी गिरफ्तार; राइफल, पिस्टल, पंप एक्शन गन और फॉर्च्यूनर कार बरामद BIG BREAKING:: बाल दिवस पर यातायात पुलिस की अनूठी पहल, 400 नन्हे-मुन्नों को बनाया सड़क सुरक्षा का संदेशवाहक!
Home » कार्यवाही » BIG BREAKING:: ज्वालापुर में मामूली विवाद पर ताबड़तोड़ फायरिंग, जानलेवा हमले के चार आरोपी गिरफ्तार; राइफल, पिस्टल, पंप एक्शन गन और फॉर्च्यूनर कार बरामद

BIG BREAKING:: ज्वालापुर में मामूली विवाद पर ताबड़तोड़ फायरिंग, जानलेवा हमले के चार आरोपी गिरफ्तार; राइफल, पिस्टल, पंप एक्शन गन और फॉर्च्यूनर कार बरामद

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। ज्वालापुर के सुभाष नगर क्षेत्र में मामूली विवाद को लेकर एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला करने और ताबड़तोड़ फायरिंग करने के मामले में हरिद्वार पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त फॉर्च्यूनर कार, 315 बोर की राइफल, 12 बोर की पंप एक्शन गन, 32 बोर की देशी पिस्टल, मैगजीन और जिंदा कारतूस व खोखा राउंड बरामद किए गए हैं। मामले में एक अन्य आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस टीमें जुटी हैं।

पुलिस के मुताबिक, सुभाष नगर ज्वालापुर निवासी निशांत यादव ने कोतवाली ज्वालापुर में तहरीर देकर बताया कि 12-13 नवंबर 2026 की रात पांच व्यक्ति ब्रेजा और फॉर्च्यूनर कार में सवार होकर पहुंचे और उन पर जान से मारने की नीयत से पिस्तौल से फायरिंग की। बताया जा रहा है कि विवाद कार्यालय में काम करने वाले व्यक्ति को लेकर हुआ था। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 749/26 दर्ज किया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी हरिद्वार ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए। प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर के नेतृत्व में पुलिस टीमों का गठन किया गया। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और मुखबिर तंत्र सक्रिय कर आरोपियों की तलाश शुरू की।

13 नवंबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने थाना बुग्गावाला क्षेत्र से चार आरोपियों गुड्डू चौधरी, मनोज कुमार, अंकुर वर्मा उर्फ हन्नी और हरेंद्र चौधरी उर्फ सोनू को गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से फॉर्च्यूनर कार संख्या UK08-BQ-9009 समेत हथियार और कारतूस बरामद हुए।

ALSO READ  "नशे के सौदागरों की कमर तोड़ गई बहादराबाद पुलिस! हिस्ट्रीशीटर सिंटू 100 नशीले इंजेक्शन संग गिरफ्तार, एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल की मुहिम से थर्राए तस्कर — ‘ड्रग्स फ्री देवभूमि’ का सपना हो रहा साकार!"

पुलिस ने मुकदमे में बीएनएस की धारा 61(2) और आर्म्स एक्ट की धारा 3/25/29 की बढ़ोतरी की है। फरार पांचवें आरोपी की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं। साथ ही गिरफ्तार आरोपियों के आपराधिक इतिहास की भी जानकारी जुटाई जा रही है।

इस कार्रवाई में उप निरीक्षक पुष्कर सिंह चौहान सहित पुलिस टीम के आठ सदस्यों की अहम भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

6 0 9 9 2 0
Users Today : 705
Users Yesterday : 958
[democracy id="1"]

Our Visitor

6 0 9 9 2 0
Users Today : 705
Users Yesterday : 958